आशा श्रीवास्तव
दल्लीराजहरा :- राजहरा खदान समूह के अधिकारियों और कर्मचारियों का मुख्य महाप्रबंधक आईओसी राजहरा आर बी गहरवाल के हाथों राजहरा खदान समूह में 25 साल सेवा देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मानित किया गया l जिसमें 6 अधिकारियों और 104 कर्मचारियों को सम्मिलित किया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आर बी गहरवाल मुख्य महाप्रबंधक माइंस आइओसी राजहरा सी श्रीकांत महाप्रबंधक विपिन कुमार महाप्रबंधक एमडी रेड्डी एजीएम पर्सनल सत्येंद्र कुमार डीजीएम इंचार्ज एम व्ही टी अमित कुमार सिन्हा एवं नीतीश छत्री उपस्थित थे l श्रमिक संगठन की ओर से कामरेड पुरुषोत्तम सीमैया कामरेड तिलक मानकर कामरेड राजेंद्र बेहरा कामरेड देवेंद्र प्रसाद उपस्थित थे l मुख्य महाप्रबंधक आर बी गहरवाल ने अपने अतिथि भाषण में कहा कि महारत्न कंपनी सेल के अंतर्गत भिलाई इस्पात संयंत्र के राजहरा खान समूह में अपने जीवन के 25 साल समर्पण करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सेल को ऊंचाई पर पहुंचने के लिए आप लोगों के द्वारा की गई समर्पण कभी भुलाया नहीं जा सकता l आप लोगों के द्वारा अपनी पूरी जिम्मेदारी और तन्मयता से सेवा करने के कारण ही आज भिलाई इस्पात संयंत्र भारत देश में उत्पादन की दृष्टि से सबसे बड़ा स्टील प्लांट बन गया है l आज भिलाई से निकलने वाले स्टील की मांग देश के साथ-साथ विदेशो में भी है l हमारे भिलाई स्टील प्लांट से निकलने वाली 260 मीटर लंबी रेल पटरी का मुकाबला किसी भी स्टील प्लांट के पास नहीं है l यह आप लोगों की मेहनत और काबिलियत का ही नतीजा है कि हमारा भिलाई स्टील प्लांट शिखर पर विराजमान है l हमारा मुख्य उद्देश्य उत्पादक तो है लेकिन उत्पादकता के साथ-साथ सुरक्षा में भी आप लोगों ने बेहतर योगदान दिया है l जिसके कारण हम शून्य दुर्घटना पर भी अपना लक्ष्य पा चुके हैं l एक बार फिर से आप सभी को सेल में 25 साल पूरा करने पर ढेर सारी बधाई ।आप सभी से यही विश्वास है कि आगे भी आप लोग इसी तरह से सेवा करते रहेंगे और सेल के उत्पादन को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे l एक बार फिर से आप सभी को सेल में 25 साल पूरा करने पर ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं ।
