छत्तीसगढ़ जिला पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए नवयुवक और नवयुवतियो को निशुल्क ट्रेनिंग।

आशा श्रीवास्तव

बालोद :- छत्तीसगढ़ जिला पुलिस आरक्षक भर्ती को लेकर जहां पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में नवयुवक, नवयुवती अपनी-अपनी किस्मत आजमाने के लिए तरह-तरह के ट्रेनिंग एवं प्रशिक्षण ले रहे हैं वही एक अनोखा और बेहतरीन कार्य बालोद जिले के आदिवासी बाहुल्य ब्लॉक डौडी क्षेत्र के अंतिम ग्राम मंगलतराई में देखने को मिला डौडी थाना प्रभारी मुकेश सिंह अपने कर्तव्य के साथ-साथ क्षेत्र के नवयुवक नवयुवतियों को आगे बढ़ाने के लिए वह निःशुल्क प्रशिक्षण ट्रेनिंग दे रहे हैं और प्रेरित भी कर रहे हैं साथ ही बेहतरीन तरीके के अभ्यास भी कराया जा रहा हैं

और गोला फेक, ऊंची कूद की ट्रेडिंग के अलावा उच्च अधिकारियों के निर्देश पर निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें भी दे रहे हैं यह सराहनीय कार्य छत्तीसगढ़ प्रदेश में बालोद जिला पुलिस की छवि पुलिस मित्र के रूप में प्रेरणा दे रही है इस प्रेरणा के पीछे जिले के एसपी जितेंद्र यादव की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम ही कम है, डौडी थाना प्रभारी मुकेश सिंह बताते हैं की बालोद जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव के प्रेरणा से ही यह संभव हो पाया है, उनकी मदद से ही वे क्षेत्र के संभावित नवयुवक और नवयुवतियो को पुलिस बल भर्ती के लिए निःशुल्क ट्रेनिंग दे रहे है।