आशा श्रीवास्तव
दल्ली राजहरा :- गणतंत्र दिवस के अवसर पर फुटबाल ग्राउंड में सेल के चेयरमैन आदरणीय गहरवार जी ने प्रातः 8बजे ध्वजारोहण किया और सभी उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दिए तत्पचात राष्ट्रगान राष्ट्र गण एवं वीर शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया स्कूली बच्चों के द्वारा नित्य झांकी आदिवासी नेता बिरसा मुंडा को याद कर के छात्रों द्वारा उनकी जीवनी कार्यक्रम के माध्यम से प्रस्तुत किया गया एवं सरस्वती शिशु मंदिर के द्वारा योग पर जोर देते हुए योग हमारे जीवन में कितना उपयोगी है ये कार्यक्रम के माध्यम से सुंदर प्रस्तुति देते हुए अवगत कराया गया।

जिसमें विशेष अतिथि नगर पुलिस अध्यक्ष सुनिल तिरकी भारतीय मजदूर संघ सदस्य मुस्ताक अहमद अंसारी सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य भूपेंद्र तिवारी नगर के गणमान्य एवम् नगर वासी स्कूल के शिक्षक शिक्षक एवं स्कूली छात्र छात्राएं छात्राएं उपस्थित थे पुलिस सेना द्वारा परेड ग्राउंड में परेड एवं डॉग स्क्वाड द्वारा विशेष प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

