ब्राम्हण समाज से नवनिर्वाचित विधायकों, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से किया सौजन्य मुलाकात।

राजिम :- राष्ट्रीय आई टी सेल प्रभारी, शालेय शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री, व, छत्तीसगढ़ ब्राम्हण समाज के प्रदेश संगठन महामंत्री विवेक कुमार शर्मा ने ब्राम्हण समाज से नवनिर्वाचित विधायकों, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक गण पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, व सुशांत शुक्ला को बधाई दी।विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ ब्राम्हण समाज रायपुर के तत्वाधान में आयोजित नवनि र्वाचित विधायको के सम्मान समारोह में प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल विधायक गण अनुज शर्मा सुशांत शुक्ला पुरंदर मिश्र ब्राह्मण समाज के संरक्षक एलएन तिवारी, अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी, ज्ञानेश शर्मा, विनय तिवारी, प्रदेश संगठन मंत्री विवेक शर्मा, सुरेंद्र शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, अमित शुक्ला तथा ब्राम्हण समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित हुए।