गणतंत्र दिवस पर स्काउट तुषार कुमार को किया गया सम्मानित।

राजिम :- गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद एवं जिला सचिव रोमन लाल साहू के मार्गदर्शन में डीओसी स्काउट आशीष कुमार के नेतृत्व में प्रदेश में उत्कृष्ट स्काउट के रूप में चयनित जिला गरियाबंद के शास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फुलकर्रा के तुषार कुमार को जिला गरियाबंद के गणतंत्र दिवस के मुख्य मंच से गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चुन्नीलाल साहू सांसद लोकसभा क्षेत्र महासमुंद द्वारा कलेक्टर दीपक अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले एवं सीईओ जिला पंचायत रीता यादव की उपस्थिति में सम्मानित किया, इस अवसर पर विकासखंड सचिव गरियाबंद लुकेश्वर प्रधान राज्यपाल पुरस्कृत स्काउट युवराज देवांगन उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पूरनलाल साहू ने दी।