प्रमोद दुबे
महासमुंद :- स्थानीय भलेसर मार्ग पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को संचालित करने वाली समिति आदर्श शिक्षा मंडल महासमुंद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं स्थायी सदस्य राजेश लुनिया इंटरप्राईजेस द्वारा अयोध्या में रामजी के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उत्साह एवं हर्षितभाव से महासमुंद शहर के सरस्वती शिशु मंदिर महासमुंद, सरस्वती शिशु मंदिर पिटियाझर, वृद्धा आश्रम नवापारा, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं शहर के अन्य विद्यालय के छात्र छात्राओं को बूंदी प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर आदर्श शिक्षा मंडल समिति के अध्यक्ष घनश्याम सोनी, सदस्य अशोक चौरड़िया, विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती राजश्री ठाकुर, प्रधानाचार्य श्रीमती कृष्णा चंद्राकर एवं विद्यालय के आचार्य दीदी गण उपस्थित थे।
