केंद्रीय विद्यालय एस.ई.सी.एल. झगराखांड में परीक्षा पे चर्चा 2024 के तहत आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता और मनाया गया पराक्रम दिवस।

सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ :- छात्रों की रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए ‘शिक्षा मंत्रालय’ भारत सरकार के आदेशानुसार केंद्रीय विद्यालय झगराखांड में 23 जनवरी 2024 को परीक्षा पे चर्चा 2024 के तहत चित्रकला प्रतियोगिता एवं ‘पराक्रम दिवस’ का सफल आयोजन किया गया। केंद्रीय विद्यालय एस.ई.सी.एल. झगराखांड को एमसीबी जिले का नोडल केंद्र नियुक्त किया गया था। कार्यक्रम का शुभारम्भ केंद्रीय विद्यालय एस.ई.सी.एल. झगराखांड में सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और निर्णायक मंडल के सदस्यों को पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया गया । इस अवसर पर विद्यालय की छात्रा प्रियांशी चौबे द्वारा भाषण तथा शर्लिन मिश्र और ऐमन फातिमा द्वारा सुभाष चन्द्र बोस जी पर सुंदर कविता प्रस्तुत की गई। केंद्रीय विद्यालय झगराखण्ड में मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के केंद्रीय विद्यालय मनेंद्रगढ़, सेंट पैट्रिक अकैडमी, एएचपीएस मनेंद्रगढ़, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम मनेंद्रगढ़, शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल मनेंद्रगढ़, शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल आदिम जाति मनेंद्रगढ़, विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल मनेंद्रगढ़, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल, शासकीय हाई स्कूल झगराखांड, शासकीय हाई स्कूल नई लेदरी, शासकीय हाई स्कूल बंजी, खालसा एजुकेशन सोसायटी मनेंद्रगढ़, सरस्वती विकास विद्यालय मनेद्रगढ़, ब्लासम एकेडमी मनेद्रगढ़ , यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ, केंद्रीय विद्यालय झगराखांड, केंद्रीय विद्यालय चिरमिरी से 100 चुनिंदा प्रतिभागियों ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न सी.बी.एस. ई. स्कूलों के छात्रों, राज्य बोर्ड और केंद्रीय विद्यालयों के छात्रों से विचारों की इस अनूठी रचनात्मक अभिव्यक्ति में विविध भागीदारी देखने को मिली। प्रतियोगिता का विषय प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पुस्तक एग्जाम वारियर्स (परीक्षा योद्धा) में दिए हुए 25 मंत्रो पर आधारित था ।


इस चित्रकला प्रतियोगिता में कुल 100 छात्रों ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता 25 अलग अलग उपविषयों पर आधारित थी।प्रतियोगिता के पश्चात निर्णायक मंडल ने पांच सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों के नाम की घोषणा की। जिसमे टी. इशिता प्रथम स्थान (केंद्रीय विद्यालय मनेंद्रगढ़), आदित्य कुमार अग्रवाल द्वितीय स्थान (केंद्रीय विद्यालय मनेन्द्रगढ़) भूमि गुप्ता तृतीय स्थान (ब्लोशम अकादमी), ओजस्वी चतुर्थ स्थान (केंद्रीय विद्यालय मनेन्द्रगढ़) व निदा अंसारी (ब्लोशम अकादमी) को पंचम स्थान प्राप्त हुआ । प्रतियोगिता के पश्चात पांच सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को स्वतंत्रता सेनानियों की पुस्तकों की एक प्रति और राष्ट्रीय महत्व के विषय पर आधारित एक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। यह पूरे देश में आयोजित होने वाली एक ऐसी चित्रकला प्रतियोगिता थी जिसका लंबे समय से अत्यंत उत्साह के साथ छात्र और शिक्षक इंतजार कर रहे थे। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य रवि शंकर यादव ने छात्रों को निर्भीक होकर निरंतर अभ्यास, पोष्टिक भोजन व भरपूर निद्रा लेने का मन्त्र दिया साथ ही साथ पराक्रम दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डाला | कार्यक्रम में विद्यालय के कला शिक्षक विनोद कुमार अहिरवार द्वारा छात्रों को परीक्षा हेतु उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की शिक्षिका सुश्री माला सिंह ने किया। इस प्रकार विद्यालय के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा।