प्रमोद दुबे
महासमुंद :- अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में पशुवध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जन आस्था को देखते हुए यह निर्णय लिया है। श्री साय के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।
कलेक्टर प्रभात मलिक ने ज़िले के सभी नगरीय निकाय के सीएमओ को निर्देशों का कड़ाई से पालन करने कहा है। इस दिन शुष्क दिवस भी रहेगा। देशी / विदेशी मदिरा दुकान भी बंद रहे रहेंगी।
श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को बंद रहेंगे पशुवध गृह और मांस बिक्री की दुकानें ।
