भूपेन्द्र सिन्हा छुरा
छूरा – देश में चल रहे इस समय के सबसे चर्चित उत्सव भगवान राम के जन्म भूमि पर उनके सैंकड़ों साल के बाद विराजमान एवं प्राण प्रतिष्ठा को इस समय भव्य दिवाली के रूप में पूरे देश भर मे मनाया जायेगा इस पर छुरा नगर भी पीछे नहीं है यहां नगर के तमाम चौक चौराहों को भगवा तोरण पताकों से सजाया गया है श्री राम जानकी मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है।

जहा 22 जनवरी को सुबह से ही विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का अयोजन नगर वासियों एवं श्री राम प्रेमियों द्वारा किया जाना है, जिसमे अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को प्रोजेक्टर के माध्यम श्री राम जानकी मंदिर परिसर में दिखाया जायेगा, और नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर राम नाम अंकित एक विशेष पाण्डाल लगाया गया हैं

जो युवाओं में विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। नगर के श्री राम-जानकी मानस मंदिर को भव्य रूप से फूलों व लड़ीयों से सजाया गया हैं जिसकी छटा देखती ही बन रही है जहां पर नगर के साथ साथ क्षेत्र के अलग अलग जगहों से आये कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं ।

जो भजन कीर्तन के साथ सतत् जारी रहेगा जो 22 जनवरी पूरे नगर में शोभा यात्रा निकालकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। और इस अवसर पर श्रीराम नाम की गूंज के साथ इस रामलला के प्राण प्रतिष्ठा दीपोत्सव के रूप में मनाकर इस दिवस को यादगार बनाया जायेगा।
