( 1972 में अक्षय तृतीया के दिन हुई थी स्थापना )
( दो दो रुपये चंदा इकट्ठा कर परियोजना कर्मचारियों ने बनाया था मंदिर )
किरंदुल — एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के हृदय स्थल पर स्थित श्री राघव मंदिर के 54 वे स्थापना दिवस के अवसर पर बैलाडीला देवस्थान समिति के तत्वाधान में दीपों से जगमगा उठा राघव मंदिर ।उल्लेखनीय हैं कि एनएमडीसी किरंदुल परियोजना की स्थापना के समय कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों ने परिवार की खुशहाली और परियोजना की तरक्की को ध्यान में रखते हुए आध्यात्मिक ज्ञान और धार्मिक अनुष्ठान के लिए आपस में प्रति माह दो दो रुपये का चंदा कर इस मंदिर की नींव रखते हुए एनएमडीसी के सहयोग से राम मंदिर का निर्माण कर सन 1972 में अक्षय तृतीया के दिन राम दरबार की स्थापना की थी । श्री राघव मंदिर के 54 वे स्थापना दिवस के अवसर पर श्री राम जनकल्याण सेवा समिति बैलाडीला देवस्थान समिति श्री राघव मंदिर किरंदुल के तत्वाधान में दीप यज्ञ और श्री राम चरित मानस सुंदर कांड सामूहिक पाठ का भव्य दिव्य और संध्या काल को सामूहिक आरती का आयोजन किया गया । सन1972 से लेकर वर्तमान तक यह पावन धाम एनएमडीसी कर्मचारियों अधिकारियों के साथ साथ नगरवासियों की अटूट श्रद्धा, आस्था, विश्वास और संस्कारों का प्रमुख केंद बन चुका है ।यह मंदिर केवल पूजा अर्चना का स्थान नहीं बल्कि समाज में एकता ,सद्भाव ,सेवा और आध्यात्मिक चेतना का प्रेरणा स्रोत बन चुका है ।
