गोंडवाना स्टुडेंट यूनियन कोरिया जिला अध्यक्ष ने कलेक्टर बैकुंठपुर को ज्ञापन सौंपा।

सुरेन्द्र मिनोचा
कोरिया :- गोंडवाना स्टुडेंट यूनियन जिलाध्यक्ष सुनील आयम ने ई.वी.एम. हटाने,हसदेव जंगल की कटाई रोकने एवं स्थानीय समस्याओं के निवारण हेतू महामहिम राष्ट्रपति,
प्रधानमंत्री भारत सरकार, केन्द्रीय निर्वाचन आयोग
नई दिल्ली एवं राज्यपाल के नाम
कलेक्टर कोरिया को ज्ञापन सौंपा है। कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने उल्लेख किया है कि देश में निष्पक्ष चुनाव हेतू ई.वी.एम. से चुनाव कराने के स्थान पर बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाय,चूंकि देश में ई.वी.एम. के प्रति लोगों में विश्वास कम होता जा रहा है बहुत से स्थानों में ई.बी.एम. की खराबी आई है।जिसमें जनमानस से यह आवाज उठ रही है कि ई. बी. एम. के स्थान पर बैलेट पेपर से चुनाव हो ताकि निष्पक्षता बरकरार रहे।
हसदेव जंगल की कटाई पर तत्काल रोक लगानी चाहिए,चूंकि जंगल की कटाई से जंगल में रहने वाले जीव जंतुओ के जीवन पर खतरा मंडरा रहा है साथ ही इसानों के जीवन पर भी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से हानिकारक प्रभाव पड़ रहा है, इस समस्या को गम्भीरता से लेते हुए हसदेव जंगल की कटाई तत्काल रोकी जाए।बीजापुर में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 6 साल की बच्ची की मौत की जांच होनी चाहिए जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्यवाही हो ताकि निर्दोष को न्याय मिल सके।