किसी भी गरीब को चिंता करने की आवश्यकता नहीं – सांसद  चुन्नीलाल साहू।

प्रमोद दुबे 

मोदी की गारंटी से देश विकसित राष्ट्र बनेगा।

स्टॉल लगाकर योजनाओं की दी गई जानकारी।

महासमुंद :- विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने एवं शासन की लोक हितैषी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से आज नगर पालिका महासमुंद अंतर्गत वार्ड क्रमांक 07 अम्बेडकर स्कूल महासमुंद एवं आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम हाई स्कूल महासमुंद में शिविर का आयोजन किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से देशभर के हितग्राहियों से संवाद किया गया। जिसका अतिथियों द्वारा श्रवण किया।
आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम हाई स्कूल महासमुंद शिविर में सांसद  चुन्नीलाल साहू बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि यह यात्रा के माध्यम से समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार खुद पहुंच रही है, उसे अपनी योजनाओं से जोड़ रही है। इस यात्रा का सबसे बड़ा मकसद है कि कोई भी हकदार सरकारी योजनाओं के लाभ से नहीं छूटना चाहिए। कई बार जागरूकता के अभाव में पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित रह जाते है, ऐसे लोगों तक पहुंचना सरकार अपना दायित्व समझते हुए इस यात्रा के माध्यम से गांव-गांव और शहर-शहर पहुंच रही है। मोदी की गारंटी से वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नीति से कोरोना जैसे महामारी से उबरकर राष्ट्र पुनः उठकर खड़ा हो गया। उन्होंने कहा कि किसी भी गरीब को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।