पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा के सभा कक्ष में नए कानून संहिता के परिचय व प्रशिक्षण के संबंध में कार्यशाला आयोजित की।

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा द्वारा विवेचकों के सुचारू प्रशिक्षण के लिए पुलिस व अभियोजन अधिकारियों को सम्मिलित कर किया गया कमिटी का गठन।

तीनो नए कानूनों के संबंध में थाना/चौकी प्रभारियों व विवेचकों को अभियोजन बेमेतरा के अधिकारियों द्वारा दी गयी जानकारी।

सुनील नामदेव

बेमेतरा :- पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में जिला अभियोजन कार्यालय बेमेतरा के अधिकारियों व समस्त राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना/चौकी प्रभारियो के लिए तीनो नए कानूनों के संबंध में कार्यशाला आयोजित की गई जिसमे विशेष रूप से नए कानूनों की आवश्यकता क्यों पड़ी, तीनो पुराने कानूनों में हुए परिवर्तन, पुराने कानूनो से विलोपित धाराओं,नए कानूनों में समाहित धाराओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, नए कानूनों के लागू होने पर तकनीकी साक्ष्यों के संकलन के महत्व उनके संकलन के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
साथ ही, जिला बेमेतरा के सभी थाना/चौकी प्रभारियों व विवेचकों को अच्छी तरह से तीनों नए कानूनों का प्रशिक्षण दिए जाने के लिए नियमित रूप से ऑनलाइन व ऑफ लाइन मोड में तीनों कानूनों का प्रशिक्षण दिए जाने के लिए निर्देशित किया गया। सभी राजपत्रित अधिकारियों व थाना/चौकी प्रभारियो को तीनों नए कानूनों की पुस्तकें पुलिस अधीक्षक कार्यालय से उपलब्ध कराई गयी।

उक्त कार्यशाला में अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, उप संचालक अभियोजन श्रीमती कंचन पाटिल, जिला अभियोजन अधिकारी श्रीमती अपर्णा अग्रवाल व श्रीमती कविता अग्रवाल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी विनय अग्रवाल एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी सहित पुलिस के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।