भगवान श्रीराम का भक्त व मित्र थे निषाद राज गुहा : अमर चंद्राकर ।

प्रमोद दुबे 

बड़गांव, बिरकोनी, केडियाडीह में गुहा निषाद जयंती में शामिल हुए जिपं सभापति।

महासमुंद :- महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बड़गांव, बिरकोनी एवं केडियाडीह में भक्त गुहा निषाद जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में बताैर विशेष अतििथ जिला पंचायत सभापति अमर अरूण चंद्राकर शामिल हुए।
अमर ने तीनों स्थानों पर भगवान श्रीराम व भक्त गुहा निषाद की पूजा कर समाज की खुशहाली व क्षेत्र की उन्नति की कामना की। उन्होंने निषाद समाज को साैभाग्यशाली समाज बताते हुए कहा कि निषाद समाज में भक्त राज गुहा निषाद जैसे विभूति ने जन्म लिया। वे जगत के पालनहार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का परम भक्त व मित्र थे। भगवान श्रीराम ने उन्हें भाई जैसे प्रिय बताते हुए मित्रता का वचन दिया था। ऐसे महान विभूति की जयंती मनाने से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।
इस अवसर पर बड़गांव के कार्यक्रम में कुलेश्वर ठाकुर, संतोष निषाद, ईश्वर निषाद, ऋषि चक्रधारी, जलाल, निषाद समाज के प्रमुख पदाधिकारी गण, बाबा ठाकुर, बिरकोनी में सरपंच ताम्रध्वज निषाद, बलराम पटेल, झड़ी निषाद, भोला निषाद, बुधाारू निषाद, मुन्नु मलेकर, नीलांबर सेन, माेना चंद्राकर, इंकु पटेल, केडियाडीह में ऋषि निषाद, गंगा प्रसाद, छवि निषाद, राधे यादव, संतोष, बागेश्वर, सीताराम निषाद, कमल, बलराम पटेल, भूपेश निषाद, पंचराम निषाद सहित निषाद समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।