सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़ :- नगर में गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव को लेकर विगत कई दिनों से प्रात: प्रभात फेरी निकाली जा रही थी।दिनांक 13 जनवरी को सिक्ख धर्म के सभी अनुयायियों ने नगर कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर शहर की चर्चित व समाज सेवी संस्था प्रबल स्त्री फाउंडेशन ने भव्य रुप से शहर के हृदय स्थल गांधी चौंक में पंच प्यारों के चरण पखार कर व पुष्प वर्षा के माध्यम से उनका स्वागत सत्कार किया।

संस्था की अध्यक्ष डॉ रश्मि सोनकर ने कहा कि हम सबका परम सौभाग्य है कि इस वर्ष भी हम सभी महिलाओं को स्वागत करने का अवसर मिला,ऐसे समाजिक आयोजन से परस्पर आपसी भाईचारा व स्नेह की भावना बढ़ती है।
अध्यक्ष डा.सोनकर ने बताया कि सिक्ख धर्म के सेवाभाव से वे व्यक्तिगत रुप से प्रभावित हैं ,देश की रक्षा व धर्म की रक्षा में आज भी सबसे आगे सिक्ख समाज ही रहा है,जहां बचपन से बच्चों में सेवाभाव का बीज बोया जाता है।

युवाओं व बच्चों के द्वारा उनकी युद्ध कौशल की कला गतका का प्रदर्शन ने शहर के लोगों का ध्यानाकर्षण किया,
स्वागत के कार्यक्रम में प्रबल स्त्री फाउंडेशन के सभी सदस्य गण उपस्थित रहे व बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
