दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मकर संक्रांति एवं लोहड़ी का पर्व।

सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़ :- शिक्षा के मानक केन्द्र स्थानीय दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के छात्र- छात्राओं एवं शिक्षक- शिक्षिकाओं की सहभागिता के साथ गत दिवस लोहड़ी एवं मकर संक्रांति का एक संयुक्त आयोजन किया गया।

इस दौरान विभिन्न उत्सवी क्रियाकलाप जैसे पतंग बनाना तथा उडाना, नृत्य, चित्रकला, भाषण इत्यादि में छात्र- छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।कक्षा सातवीं व दसवीं के छात्राओं द्वारा “गिद्दा नृत्य” की मनमोहक प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।प्राचार्य डॉ. बसन्त कुमार तिवारी द्वारा लोहड़ी की पवित्र अग्नि प्रज्वलित की गई तथा साथ ही साथ सभी अध्यापक गण, अभिभावक गण तथा छात्र- छात्राओं द्वारा रेवड़ी ,तिल ,गुड़ इत्यादि की आहुति के साथ साथ अग्नि की परिक्रमा की गई ।

 

इस अवसर पर कृषि से लोहड़ी और मकर संक्रांति के तारतम्य को जोड़ते हुए प्राचार्य ने उत्सव में निहित जीवनोपयोगी तत्वों की व्याख्या किया और अंततः विद्यालयी परिवार के सभी सदस्यों द्वारा एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।