ग्राम पंचायत मडेली में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता का जिला पंचायत सदस्य ने फीता काटकर किया उद्घाटन, खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं।
मुड़ागांव(कोरासी):- छुरा जनपद पंचायत के ग्राम मडेली में दो दिवसीय राज्य स्तरीय बॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि ,जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी लक्ष्मी साहू ने किया। विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी गजेंद्र ठाकुर सरपंच, भीखम ठाकुर उपसरपंच, खिलेश्वरी ध्रुव जनपद पंचायत सदस्य, मीरा ठाकुर पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष, जमुना तिलेश्वर ध्रुव थे। इस अवसर पर श्रीमती साहू ने कहा कि खेल से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है। खेल जीवन का अभिन्न अंग है, खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए।  उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से गांवों में छिपी प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है।
इस प्रतियोगिता का आयोजन युवा संगठन औऱ ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्र के खिलाड़ी, और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।