भाजपा का विरोध करते-करते श्री राम का विरोध कर रही है कांग्रेस- सुधा साहू।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद :- भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सुधा साहू ने कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के न्योता को ठुकरा दिया है कांग्रेस के इस फैसले से यह साफ हो गया है |कि कांग्रेस को देश के 100 करोड़ से अधिक हिंदू सनातनियों की आस्था भावना से कोई सरकार नहीं अब वक्त आ गया है| कि भारत कांग्रेस मुक्त हो श्रीमती साहू ने विकृति में कहा कि कांग्रेस के सिर्फ नेतृत्व को नहीं आना था तो उन्हें निमंत्रण कार्ड ही नहीं लेना चाहिए था उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने रामसेतु को लेकर कहा था कि भगवान राम कोई थे ही नहीं यह काल्पनिक है| यह राम मंदिर में टांग बढ़ाने वाला लोग है कांग्रेस की स्थिति अब ऐसी हो गई है |कि जैसे शरीर के किसी भाग में कैंसर बढ़ जाता है तो जब उसका कोई उपचार नहीं बचता उसे काटना क पड़ता है |प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भारत को कांग्रेस मुक्त होना चाहिए अब वह वक्त आ गया है कि भारत के करोड़ों सनातनी एकजुट होकर देश को कांग्रेस मुक्त करें श्रीमती सुधा साहू ने कहा कि कांग्रेस भाजपा का विरोध करते-करते राम का विरोध करने लग जाते हैं |और राष्ट्र का विरोध करते हैं उन्होंने यह पता होना चाहिए की राम हिंदुओं के भगवान होने का साथ समस्त मानव जाति के आदर्श है| इस्लामी देशों में भी राम को अपना पूर्वज माना जाता है| फारुख अब्दुल्ला भी कह चुके हैं कि मुसलमान के भगवान भी राम है| वह हमारे पूर्वज है इंडोनेशिया में भी राम को अपना पूर्वज कहा जाता है|