15400/- रूपये मूल्य की अवैध अंग्रेज़ी शराब जब्त।

पुलिस अधीक्षक सिद्वार्थ तिवारी के निर्देश में सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पुलिस की कार्यवाही ।

सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम घुटरा में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की बिक्री करने वाले संजय साहू पर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है। ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक एमसीबी सिद्वार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ए. टोप्पो द्वारा लगातार जुआ, सट्टा, अवैध शराब, मादक पदार्थों पर कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया था।इसी तारतम्य में दिनांक 12.01.2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम घुटरा प्राथमिक स्कूल के पास संजय साहू नाम का व्यक्ति अपने निर्माणधीन मकान के
घर के पीछे गड्ढे में अवैध अग्रेजी शराब रखकर गड्ढे से निकाल कर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है।
उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक एमसीबी सिद्वार्थ तिवारी को अवगत कराया गया एवं
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया के निर्देशन पर टीम गठित कर मुखबिर के बताये स्थान पर
जाकर संजय साहू के घर पर दबिश दी गई।पूछताछ करने पर उसने अपने निर्माणधीन घर के पीछे गड्ढे में शराब रखकर
बिक्री करना स्वीकार किया।संजय साहू के द्वारा निर्माणधीन मकान के घर के पीछे गड्ढे से एक बोरी में
रखा हुआ 20 नग मैकडोवल का रिर्जव विस्की प्रत्येक में 180 एम. एल. प्रत्येक की कीमत 220 /- रूपये व एक बोरी में 100 नग अग्रेजी गोवा विस्की प्रत्येक में 180 एम.एल. प्रत्येक की कीमत 110 /- रूपये कुल शराब 21
लीटर 600 एम.एल. कुल रकम 15400/- रूपये का अग्रेजी शराब संजय साहू के द्वारा पेश करने पर जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने पर संजय साहू पिता चंद्रिका प्रसाद साहू उम्र 30 वर्ष निवासी प्राथमिक शाला के सामने ग्राम घुटरा थाना सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ जिला एमसीबी (छ.ग.) को गिरफ्तार कर न्यायालय न्यायिक रिमाड़ पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अमित कौशिक थाना प्रभारी मनेन्द्रगढ़, सउनि नईम खान प्रधान
आरक्षक, इस्तयाक खान, आरक्षक जितेन्द्र ठाकुर, प्रदीप लकड़ा, रवि सिंह, कृष्णा दास, गोविन्द साहू, उत्तरा कश्यप,
की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।