सिविल जज के लिये प्रज्ञा सिंह का हुआ चयन, मित्रों और शुभचिंतकों ने दी बधाई।

सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- जिले के संकुल केंद्र पिपरिया के अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक विद्यालय डंगौरा की शिक्षिका सुश्री प्रज्ञा सिंह का चयन सिविल जज में हुआ है, जिसके बाद उनको बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

आपको बता दें कि प्रज्ञा सिंह के पिता माध्यमिक विद्यालय साल्ही से प्रधानपाठक के पद से रिटायर हो चुके हैं, वही उनकी माता गृहणी हैं। प्रज्ञा सिंह शुरू से ही प्रतिभावान छात्रा रही है।

उनके सिविल जज परीक्षा में चयन होने पर संकुल प्राचार्य डॉ विनोद पांडे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र जायसवाल, संकुल समन्वयक कमरुद्दीन और अन्य शिक्षकों ने विद्यालय पहुंचकर फूल माला से स्वागत किया एवं मिठाई खिलाकर उनको बधाई दी।
सुश्री सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं अपने प्रधान पाठक और शिक्षकों को दिया है।