जुआरियों की महफिल में पड़ा छापा, नगदी रकम 15690/रूपये बरामद,9 जुआरी पुलिस की गिरफ्त में।

सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- कोतवाली मनेंद्रगढ़ की पुलिस ने 9 जुआरियों पर छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 के तहत कार्यवाही की है।प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक एमसीबी सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ए.टोप्पो द्वारा लगातार जुआ, सट्टा, अवैध शराब, मादक पदार्थ पर कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया था।
इसी तारतम्य में दिनांक 11.01.2024 को मुखबिर से सूचना मिली कि आमाखेरवा बिजली आफिस के पास कुछ व्यक्ति 52 पत्ती के ताश से रूपये पैसा का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे है।सूचना पर तत्काल सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ टीम द्वारा आमाखेरवा बिजली आफिस के पास जाकर घेराबंदी कर छापामार कार्यवाही की गई।
जहां आलोक केंवट पिता स्व. नर्बद प्रसाद केंवाट उम्र 41 वर्ष, कमलेश देवांगन पिता स्व.सुदन देवागन उम्र 39 वर्ष,दीपक कुमार गुप्ता पिता गनेश गुप्ता उम्र 36 वर्ष, गुडडू जायसवाल पिता आर. पी. जायसवाल उम्र 35 वर्ष,रवि कुमार पिता गोविन्द प्रसाद उम्र 25 वर्ष,शंकर सेन पिता अगनू राम सेन उम्र 42 वर्ष,रोहित पनघरे पिता सुरेन्द्र प्रसाद पनघरे उम्र 30 वर्ष,एम०डी० लौकिर पिता मो० इखबाल उम्र 25 वर्ष एवं दीपक केंवट पिता सीताराम केंवट उम्र 22 वर्ष सभी निवासी मनेन्द्रगढ़ जुआ खेलते पाए गए।जिनके पास से नगदी रकम 15690/रूपये, 52 पत्ती ताश की गड्डी एवं पुराना अखबार पेपर बरामद कर आरोपीगण के विरूद्ध धारा छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 की कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक अमित कौशिक कोतवाली प्रभारी, प्र.आर. शम्भू यादव, प्र.आर. सुरसेन तिर्की, आरक्षक रवि सिंह, विजय यादव, कृष्णा दास, सुरेन्द्र सिंह एवं सैनिक विनित सोनी का सराहनीय योगदान रहा।