दो शराब स्मगलर गिरफ्तार, चार कार्टून अवैध अंग्रेजी मदिरा सहित परिवहन में प्रयुक्त मोटर साईकिल जब्त।

सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- जिले की जनकपुर पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से चार कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब सहित परिवहन में उपयोग की गई मोटर साईकिल को जब्त करने में सफलता प्राप्त की है।
उपरोक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जनकपुर की पुलिस टीम दिनांक 07.01.2024 को अपने शासकीय वाहन से पेट्रोलिंग पर ग्राम चांटी, सिरखोला, गांजर की ओर रवाना हुई थी, इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि म.प्र. की ओर से दो व्यक्ति मोटर सायकल में अंग्रेजी शराब बिक्री करने हेतु कंजिया , छपराटोला रास्ता की तरफ से जा रहे है। मुखबिर के बताये स्थान कंजिया मेनरोड दुर्गा पंडाल तिराहा के पास पुलिस टीम गई,जहां छपराटोला मार्ग की ओर कच्ची रोड से दो व्यक्ति मोटर सायकल क्रमांक एम.पी. 18 एमव्ही- 4860 में चार कार्टून बीच में रख कर जाते मिले।जिन्हें रोककर पूछताछ करने पर अपना नाम अमरेश कुमार पिता स्व. लखन यादव जाति अहिर उम्र 22 साल सा. वार्ड न. 06 दरगाही बीगहा थाना देव जिला औरंगाबाद (बिहार) एवं प्रियरंजन सिंह पिता रंजित सिंह जाति राजपूत उम्र 35 साल सा. वार्ड न. 02 सिकन्दरपुर थाना मदनपुर जिला औरंगाबाद (बिहार) दोनों हा.मु.अमझोर थाना सीधी जिला शहडोल (म.प्र.) का रहने वाला बताये। चारों कार्टून की जांच करने पर तीन कार्टून में गोवा नामक व्हीस्की एवं एक कार्टून में ब्लू चिप नामक अंग्रेजी शराब मिली। प्रत्येक कार्टून में 50-50 का पाव प्रत्येक पाव में 180 एम.एल. मात्रा पाई गई। जिसके संबध में धारा 91 का नोटिस देकर शराब रखने व बिकी हेतु परिवहन करने के संबंध में पास परमिट एवं वैध दस्तावेज पेश करने को कहा गया।आरोपियों द्वारा कोई कागजात नहीं होना बताए जाने पर दोनो के कब्जे से गोवा अंग्रेजी शराब व ब्लू चिप अंग्रेजी शराब कुल 200 पाव कुल मात्रा 36 लीटर कीमत 22,000 रुपये एवं एक मोटर सायकल क. एम.पी. 18 MU 4860 कीमत 40000 रुपये कुल कीमत 62,000 रुपये को जप्त किया गया है। थाना जनकपुर में अप.क. 03/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का जुर्म होना पाया गया,जुर्म अजमानतीय होने से दोनो आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अति.पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अलेक्सियुस टोप्पो के मार्गदर्शन में की गई है।म.प्र. से छ.ग.में लाकर अवैध शराब खपाने वालों पर यह कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहेगी। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कश्यप, सउनि गौटियाराम मराबी, महिला प्र.आर. प्रियंका पाण्डेय, आर. मदन राजवाडे, संजय सिंह की विशेष भूमिका रही।