सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- अवैध रूप से पशु तस्करी करने के मामले में जनकपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 24 नग मवेशियों को जप्त किया है।बताया जाता है कि इन मवेशियों को उत्तर प्रदेश बूचड़खाना ले जाया जा रहा था। उपरोक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 04/01/2023 जनकपुर पुलिस को विश्वनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खाडाखोह का तीरथ जोगी ग्राम हरफरा के रास्ते से कुन्दौर मध्यप्रदेश की ओर से कृषक पशु भैंस भैंसा को जंगल के रास्ते खदेड़ते अवैध रूप से तस्करी करते हांकते हुए बूचड़ खाना उत्तर प्रदेश ले जा रहा है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अलेक्सियुस टोप्पो के दिशा निर्देश पर थाना जनकपुर पुलिस टीम के द्वारा ग्राम हरफरा जंगल में रेड कार्यवाही किया गया,जहां आरोपी तीरथ जोगी व उसका साथी जीवन लाल जोगी सुबह 5:30 बजे जंगल के रास्ते में भैस भैंसा को लाठी-डण्डा से मारते पीटते खदेड़ते ले जाते मिले।

जिन्हे घेराबंदी कर पकड़कर कृषक पशुओं का खरीद बिकी रसीद एवं कृषक पशुओं के संबंध वैध दस्तावेज पेश करने हेतु अंतर्गत धारा 91 द.प्र.सं. का नोटिस दिया गया। आरोपीगणों के द्वारा मौके पर भैंस भैंसा का कोई रसीद एवं पास परमिट पेश नहीं करने पर कुल 24 नग भैंस – भैंसा कीमत 2,40,000 /- रूपए को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी तीरथ जोगी एवं जीवन लाल जोगी दोनो निवासी खाडाखोह को दिनांक 04/01/2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी अमित कश्यप, सउनि गौटिया राम मरावी,प्र.आर.धीरेन्द्र सिंह, प्र.आर. संतोष साहू, आरक्षक संजय सिंह, मदन लाल राजवाडे, मनोज कुमार, दीपक निज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

