एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री बने अनन्त सोनी का प्रथम छुरा नगर आगमन , शासकीय कचना धुरवा महाविद्यालय में कार्यकारिणी गठित।

भूपेन्द्र सिन्हा

छूरा – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जो विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जिसका 69वा राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में संपन्न हुआ, जिसमें अनन्त सोनी को प्रदेश सह मंत्री का दायित्व दिया गया, जिसका प्रथम छूरा नगर आगमन पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। तत्पश्चात शासकीय कचना धुरवा महाविद्यालय छुरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, आपको बता दे की गरियाबंद जिले के छुरा इकाई के द्वारा समय समय पर रचनात्मक, देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन तथा विद्यार्थियो की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष किया है ।

जिसमे पीजीडीसीए के विद्यार्थी पुरुषोत्तम सिन्हा को अध्यक्ष तथा बीकॉम फाइनल की छात्रा यामिनी सिन्हा को मंत्री बनाया गया । वही स्नेहा शर्मा, यशु पांडे, युवराज सिन्हा, वरुण सोनी को उपाध्यक्ष तथा देविका ठाकुर, लकेश्वर सोनवानी, लोकेश्वरी यादव, लक्ष्मीचंद जायसवाल को सहमंत्री बनाया गया, सोशल मीडिया प्रमुख नवीन चंद्राकर, सहप्रमुख पूर्णिमा सिन्हा sfs प्रमुख भोजकुमार साहू, सहप्रमुख राजा ध्रुव, कलामंच प्रमुख हिमांशु देवांगन, सहप्रमुख करण पटेल, sfd प्रमुख वेदिका पांडेय, सहप्रमुख जिया बारले, nss प्रमुख खिलेश ठाकुर सहप्रमुख रोशन शर्मा को बनाया गया ।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश सहमंत्री अनंत सोनी, भिषेक पांडेय, राहुल सिन्हा, शुभम निषाद उपस्थित रहें ।