
सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- हत्या करने के बाद फरार हुए आरोपी को झगड़ाखांड पुलिस ने ग्राम कउआ सरई थाना जयसिंह नगर जिला शहडोल (म0प्र0) से गिरफ्तार कर लिया है। उपरोक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक मनेन्द्रगढ चिरमिरी भरतपुर सिद्धार्थ तिवारी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया के द्वारा थाना झगराखाण्ड के अपराथ क्रमांक 247/2023 धारा 302,201,34 भादवि के प्रकरण में घटना दिनांक से फरार मुख्य आरोपी मदनलाल बैगा की तलाश पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे। जिस पर एसडीओपी मनेन्द्रगढ़ ए .टोप्पो के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरी. प्रद्युम्न तिवारी द्वारा हत्या के फरार आरोपी मदन लाल बैगा की तलाश पतासाजी की जा रही थी। दिनांक 30.12.2023 को फरार आरोपी मदनलाल बैगा के ग्राम कउआ सरई थाना जयसिंह नगर जिला शहडोल (म0प्र0) में रहने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम ग्राम कउआ सरई थाना जयसिंह भेज कर फरार आरोपी मदनलाल बैगा को पकड़ा गया, आरोपी मदन लाल बैगा से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि झगराखाण्ड का अच्युत पाल मेरे साथ खोंगापानी खदान में वर्ष 2005-2006 से काम करता था, उसी समय से उससे जान पहचान हुई थी एवं मेरे घर अच्युत पाल उर्फ चंदन आने जाने लगा था। 03-04 साल पहले से मुझे अच्युत पाल उर्फ चंदन का मेरी पत्नी ममता बैगा का गलत संबंध होने की शंका होने लगी, तब मैं अच्युत पाल उर्फ चंदन को अपने घर आने जाने से कई बार मना किया तब भी वह बीच बीच में मेरे घर मेरी पत्नी के पास आता जाता रहा, इसी कारण मेरा अपनी पत्नी ममता के साथ कई बार झगड़ा होता रहा। दिनांक 26.10.2023 को मैं अपनी पत्नी ममता बैगा को घर से निकालने की धमकी देकर बोला कि तू आज फोन करके अच्युत पाल को जहां जंगल में उससे मिलती है उसे वहां बुला, आज उसको जान से मार कर खतम कर देते है, तब मेरी पत्नी अच्युत पाल के मोबाईल पर फोन कर मोहाडा दफाई, मैगजीन जंगल में जहां उससे मिलती थी, वहां पर उसे रात करीब 09.00 09.30 बजे महुआ पेड के पास बुलवाई,जहां पर मैं पहले से ही टांगी लेकर झांडियो में छिपकर बैठा था,अच्युत पाल वहां आया जिसे मेरी पत्नी महुआ पेड के पास बैठाई, उसी समय मैं झाड़ियो से निकल कर आया और टांगी से अच्युत पाल के सिर, गर्दन, चेहरा, छाती, पेट, हाथ में मार कर हत्या कर दिया। इसके बाद मैं अपनी पत्नी के साथ मिलकर अच्युत पाल उर्फ चंदन की लाश को वही मैगजीन नाला में ले जाकर पहले से पानी के कटाव से बने गड्ढे में डाल कर उपर से मिट्टी डाल कर गाड कर लाश को छिपा दिया।आरोपी मदनलाल बैगा पिता रामपति बैगा उम्र 47 वर्ष निवासी वार्ड नं 12, मोहाडा दफाई, लेदरी थाना झगराखाण्ड जिला एम. सी.बी (छ.ग.) के विरूद्ध अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से आरोपी को दिनांक 31.12.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रद्युम्न तिवारी, सउनि. एल. सी. कश्यप, सउनि जे.डी मिंज, सउनि बलराम चौधरी, प्र०आर० दानिश शेख, संतोष सिंह, रवि शर्मा, आरक्षक राजीव रंजन तिवारी, प्रमोद यादव, दीपनारायण तिवारी, कमलेश सोनवानी, गोपाल यादव, मुरारी सिंह, आजू राम मोर्चे, राजेश सेन, बसंत बड़ात्या, इंद्रजीत, उदयभान सिंह, सैनिक उमाशंकर मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।
