
प्रमोद दुबे
महासमुंद :- विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा की अभार रैली के दौरान नगर पंचायत तुमगांव के सभी वार्डो में समस्त नगरवासियों व सभी समाज के वरिष्ठ जनों भाजपा कार्यकर्ताओं अध्यक्ष उप अध्यक्ष पार्षदगण ने जगह-जगह स्वागत किया स्वागत रैली मेन रोड तुमगांव में प्रारंभ हुई जहां नगरवासियों द्वारा बाजे गाजे राऊत नाचा के साथ भव्य आतिशबाजी पुष्पवर्ष कर स्वागत किया गया। सर्व प्रथम तेली साहू समाज द्वारा बगलापारा में तेल से तौल कर स्वागत किया। तत्पश्चात सतनामी समाज द्वारा जैतखाम का पूजा अर्चना कर पंथी के साथ के साथ स्वागत किया गया। आभार रैली बजार चौक पहुॅंची जहां बजार चौक वासियों मरार पटेल समाज द्वारा हरि सब्जी से तौल कर आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। आभार रैली रम मंदिर पहुॅंची जहां धोबी निर्मलकर समाज द्वारा धान से तौल कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात सर्व यादव समाज द्वारा सहाड़ा देवता में पूजा अर्चना कर विधायक को गौ माता के दूध मिलाकर पूजा अर्चना कर दूध से तौला गया। निषाद समाज के द्वारा भाटापारा में भव्य स्वागत किया। समापन दुर्गा चौक भाटापारा में किया गया है। अपने संबोधन में विधायक सिन्हा ने कहा कि पंचायत तुमगांव के नगरवासियों द्वारा दिये गए मतदान ने भाजपा को जिताया अपनी जीत को कार्यकर्ताओं आम जनता की जीत बताते हुए नगर के क्षेत्र के सभी भाजपा पदाधिकारी वरिष्ठ जन अध्यक्ष उप अध्यक्ष पार्षदगण किसान भाइयों सभी समाज जनों आम नागरिक बूथ समिति सहित मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। रैली में प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश चंद्राकर, वरिष्ठ नेता मोती साहू, संदीप दिवान उप अध्यक्ष पप्पू पटेल, पार्षदगण वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता आम नागरिक बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी धर्मेन्द्र यादव ने दी।
