
गजानंद कश्यप देवभोग
देवभाेग-नये वर्ष को भक्तिमय बनाने थाना देवभोग ने क्षेत्र शांति के लिये थाना परिसर के शिव मंदिर में शांति पाठ और रूद्राभिषेक कराया।थाना प्रभारी गौतम गावड़े के अगुवाई में दिनभर भक्ति संगीत कार्यक्रम के साथ बरकानी,कुम्हड़ई खुर्द और देवभोग के संकीर्तन मण्डलीयों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। इन भक्तिमय आयोजन में आरक्षक सुनिल पाण्डेय व ललीत साहू के परिवार कर्ता के रूप में बैठे थे।
वहीं प्रसाद के रूप में दिनभर भण्डारा चल रहा था।थाना परिसर में आयोजित इस भक्तिमय नववर्ष की लोगों ने जमकर तारीफ की और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण भी आयोजन में शामिल हुए।वहीं थाना प्रभारी गावड़े ने कहा थाना क्षेत्र में शांति और सुख समृध्दि बनी रहे इसलिये नववर्ष पर भक्तिमय आयोजन रखी गयी।
