शिकसा ने बिदा 2023 स्वागत 2024 का किया आयोजन।

दुर्ग :- शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ ने 2023 के बिदाई व 2024 के आगमन के अवसर पर बिदा 2023 स्वागत 2024 का आयोजन संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन”आस” के सयोजन विजय कुमार प्रधान के उपस्थिति में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना मिथिला जायसवाल प्रधान पाठक जिंदा कबीरधाम व राजगीत चमेली साहू व्याख्याता सुकली जांजगीर ने प्रस्तुत कर किया।
सर्वप्रथम संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन”आस” ने शिकसा के द्वारा किया 2023 के साल भर के कार्यक्रम व अन्य विषय में बात रखते हुए शिकसा के सभी सदस्य को सहयोग के लिये आभार दिये और आगामी वर्ष 2024 में भी सहयोग की बात कहा।
प्रांताध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल ने पूरे वर्ष भर के कार्यकाल पर अपना अनुभव रखा वही संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन के संयोजन का तारीफ किया।
कोषाध्यक्ष बोधीराम साहू ने अपने उदबोधन में बताया कि 2023 में संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन “आस” के संयोजन में निरंतर कार्यक्रम का आयोजन हुआ जो सराहनीय है जिसका पूरा लाभ शिक्षक व छात्र ने लेकर अपनी प्रतिभा को निखार रहे है।
कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान ने कहा कि हमने संयोजक के संयोजन में निरंतर आनलाइन व आफलाइन कार्यक्रम आयोजित किये और सभी सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित कर प्रोत्साहित भी किये जो ऐतिहासिक रहा आगे भी यह क्रम निरंतर जारी रहेगा।
कार्यक्रम में चन्द्र कुमार चन्द्रा व्याख्याता तुषार सक्ती, बुधनी अजय प्रधान पाठक डुरूमगढ बिलाईगढ, मीना भारद्वाज व्याख्याता रायपुर, संध्या मौर्य चकटोडर ज्ञानपुर भदोही, देव प्रसाद पात्रे प्रधान पाठक सिल्ली मुंगेली, ओ.पी.कौशिक”रतनपुरिहा” प्रधान पाठक कुड़क ई पेंडरा, रामकुमार पटेल व्याख्याता मचखंडा बिलासपुर, मनोहर लाल यादव प्रधान पाठक भिलाई बलौद जांजगीर चांपा, राजीव लोचन कश्यप व्याख्याता सेमरिया जांजगीर, नरेन्द्र कुमार साहू “पार्थ” शिक्षक रायपुर, मोहित कुमार शर्मा शिक्षक परसदा पाटन दुर्ग, ज्योति गजपाल व्याख्याता सुरही कांकेर, सरोजनी साहू शिक्षक बरभाठा बिलाईगढ़ सारंगढ़, दुष्यंत कुमार वर्मा व्याख्याता कौदकेरा फिगेश्वर गरियाबंद, पुष्पांजलि ठाकुर व्याख्याता पटौद कांकेर, उषा भट्ट व्याख्याता जंजगिरी भिलाई, शिवकुमार अंगारे सेवानिवृत्त शिक्षक बंगला मटिया बालोद आदि ने गीत संगीत व नृत्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन राधेश्याम कवंर व्याख्याता पीथमपुर व महासचिव जांजगीर तथा आभार प्रदर्शन डॉ. शिवनारायण देवांगन “आस” संयोजक ने किया।