ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में सार्थक सिद्ध हो रही हैं सरकार की योजनाएं जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निकाली गई विकसित भारत संकल्प यात्रा।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद :- महासमुंद जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायत क्षेत्रों में पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक सुलभ रूप से पहुंचाने तथा इस संबंध में जानकारी देने के लिये विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रचार रथ ने शुक्रवार को महासमुंद जनपद के ग्राम पंचायत गोपालपुर एवं खैरझिटी में आयोजित शिविर में  केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मोती साहू ने उपस्थित लोगों को विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्य और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने काम किया जा रहा है। शासन द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिसके फलस्वरूप आम लोगों के जनजीवन में सुधार हो रहा है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई। इसी प्रकार आयुष्मान कार्ड योजना में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, फसल बीमा योजना से फसलों की क्षति होने पर उसकी भरपाई, नल जल योजना के माध्यम से घर घर पानी पहुंचाने एवं इसके साथ-साथ अनेक कल्याणकारी योजनायें जिससे लोगों के जीवन में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। शिविर में विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया ।