बीजापुर: – भारत सरकार के संयुक्त सचिव एवं जिला प्रभारी ई श्रीनिवास ने बीजापुर जिले में तालनार और एरमनार में आयोजित “विकसित भारत संकल्प यात्रा” का अवलोकन किया तथा केन्द्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संचालन को प्रत्यक्ष तौर पर देखा। शिविरों में हर घर जल, आयुष्मान कार्ड, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्वला योजना आदि के उपलब्धियों की जानकारी ली और पंजीयन की कार्यवाही की प्रगति का अवलोकन किया।

जिला कार्यालय बीजापुर के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रभारी सचिव श्री ई श्रीनिवास ने “विकसित भारत संकल्प यात्रा” के आयोजन की समीक्षा की तथा तालनार और एरमनार में आयोजित शिविर पर प्रसन्नता व्यक्त की। केन्द्र द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना के पंजीयन के प्रगति तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण होने के लक्ष्य की जानकारी प्राप्त की गई। आयुष्मान कार्ड, शत प्रतिशत हितग्राहियों को मिल सके इसके लिए विशेष प्रयास कर लक्ष्य प्राप्त करने निर्देश दिया गया। उज्वला योजना के पात्र हितग्राहियों का जल्द से जल्द पंजीयन की कार्यवाही पूर्ण कर योजना का लाभ देने के निर्देश दिया गया। ट्रायवल विभाग में महाविद्यालयीन छात्रों के छात्रवृति की समस्या पर प्रस्ताव राज्य सरकार के माध्यम से भारत सरकार को भेजने कहा गया। नवोदय विद्यालय केन्द्रीय विद्यालय एवं एकलव्य विद्यालय के संचालन और प्रगति की समीक्षा कर इस वर्ष सभी भवनों को पूर्ण कर कक्षाएं संचालित करने निर्देश दिया गया।
संयुक्त सचिव ने “विकसित भारत संकल्प यात्रा” में आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए कन्ट्रोल रूम की स्थापना कर यथा समय समस्याओं को निराकरण करने निर्देश दिया जिन लोगों ने संकल्प लिया है उनकी एन्ट्री दैनिक रूप से हो इसे सूनिश्चित करने कहा गया। 26 जनवरी तक जिले के 100 ग्राम पंचायतों में “विकसित भारत संकल्प यात्रा” का कार्यक्रम और शिविर आयोजित हो इस लक्ष्य को पूर्ण करने अधिकारियों को निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में हर घर जल एवं सौर सुजला योजना के प्रगति की जानकारी लेकर इस कार्य को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श् रवि कुमार साहू, एसडीएम बीजापुर पवन कुमार प्रेमी, डीप्टी कलेक्टर उत्तम पंचारी, सहायक आयुक्त केएस मसराम, जिला महिला बाल विकास अधिकारी लूपेन्द्र महिनाग, उप संचालक कृषि पी कुसर्रे सहित शिक्षा विभाग, खाद्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
समीक्षा बैठक के पश्चात सीईओ जिला पंचायत रवि कुमार साहू द्वारा जिले के विकास कार्यों से अवगत कराते हुए भारत सरकार के संयुक्त सचिव ई श्रीनिवास का धन्यवाद ज्ञापित किया।
