गजानंद कश्यप देवभोग
देवभोग– गरियाबंद के देवभोग थाना क्षेत्र में अपहरण कर नाबालिग से अनाचार का मामला सामने आया है।पुलिस ने पीड़ित परिवार के सूचना पर 18 नवंबर को मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दिया।
ओडिसा नुवापाड़ा जिले के बम्हनी गुड़ा में रहने वाला आरोपी अधबल मांझी कालाहांडी जिले के धर्मगढ़ में अपने रिश्तेदार के घर नाबालिग को रखा हुआ था।मामले में पुलिस ने 21 दिसंबर को आरोपी को हिरासत में लिया ।नाबालिग को परिजनों के हवाले किया गया।फिर पीड़िता के बयान के बाद आरोपी के खिलाफ 363,366,376 आईपीसी के अलावा पोक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को जेल भेज दिया है ।
