देवभोग में धडल्ले से चल रहा कबाड़ का अवैध कारोबार,पुलिस का नही है खौफ।

देवभोग- बिना लाइसेंस और प्रशासन की अनुमति के बिना भी होता है करोड़ों का कबाड़ कारोबार। इस कारोबार में किसी प्रशासकीय अमले का नहीं है नियंत्रण। देवभोग मुख्यालय के बुधुपारा में धड़ल्ले से फल-फूल रहा है कबाड़ का अवैध कारोबार। देवभोग नगर के अंदर और देवभोग से आधा किलोमीटर में लगा गांव बुधुपारा में भी कबाड़ के व्यवसायी हैं। जो साल में करोड़ों का कारोबार करते हैं।

नगर में इन दिनों धड़ल्ले से कबाड़ियों का अवैध कारोबार चल रहा है। इस व्यवसाय को करने के लिए न तो किसी को लाइसेंस की जरूरत होती है और न ही किसी की अनुमति की आवश्यकता होती है। इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए सिर्फ एक स्टाक रजिस्टर की जरूरत होती है। स्टॉक रजिस्टर में खरीद-बिक्री किए गए समान को दर्ज कर इस व्यवसाय को आसानी से किया जा सकता है। इस व्यवसाय में पुलिस और प्रशासन का कोई रोकटोक नहीं होता है।

मजेदार बात यह कि देवभोग विकासखड़ में भी कबाड़ के व्यवसायी हैं। जो बेरोकटोक व बेखौफ कारोबार कर रहे हैं। इन पर किसी का नियंत्रण नहीं होने से नगर में दिन ब दिन कबाडिय़ों की संख्या में बढ़ती जा रही है। कबाड़ी बिना सत्यापन के साइकिल, मोटरसाइकिल एवं अन्य चोरियों के समाना को बेधड़क खरीद रहे हैं। इस व्यवसाय में उड़ीसा से काफी कबाड़ के सामान को मंगाया जाता है इस काम के लिए बहुत ही सक्रिय हैं। उनके द्वारा ही नगर में इस व्यवसाय को बढ़ावा दिया जा रहा है। आलम यह है कि पुलिस कबाडिय़ों पर नकेल नहीं कस पा रही है। कभी कभार ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर औपचारिकता पूरी की जाती है।

नगर तथा आसपास के गांवों में अक्सर मोबाइल टावर से बैट्री तथा साइकिल व बाइक चोरी की घटनाएं होती रहती हैं। दिन-दहाड़े सार्वजनिक स्थानों से साइकिल और बाइक चोरी हो जाती है। साइकिल चोरी होने पर अमूमन लोग थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराते, क्योंकि पुलिस इसे छोटा मामला बताकर ध्यान नहीं देती। बाइक चोरी की रिपोर्ट तो लिखी जाती है,लेकिन अक्सर ये वापस नहीं मिलते। इसका कारण यह है कि चोरी की साइकिल और बाइक के कलपुर्जे को अलग-अलग कर कबाड़ में तब्दील कर दिया जाता है। इसके अलावा इस धंधे में लोहे के सामान व घरेलू उपयोग के सामान सहित कई कीमती समान पानी के मोल कबाड़ी अपने दलालों के माध्यम से खरीद कर करोड़ों कमाते है।

बिना लाइसेंस के चल रहा करोड़ों का धंधा

कबाड़ व्यवसाय के लिए शासन ने कोई स्पष्ट नियम नहीं बनाया है, पर इसके लिए लाइसेंस जरूरी है। नियम के मुताबिक कबाड़ के व्यवसाय के लिए लाइसेंस बना होना चाहिए। नगर में संचालित कबाड़ के दुकानदारों के हैं पास कोई लाइसेंस है या नही यह जांच का विषय है। कबाड़ दुकानदारोंके पास खरीदी-बिक्री की कोई रसीद भी नहीं होती
कबाड़ व्यवसायियों पर पुलिस कार्रवाई नहीं

कबाड़ का व्यवसाय करने वालों के खिलाफ पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने से इनके हौसले बुलंद हो गए हैं और ये बेधड़क चोरी के सामानों की खरीद बिक्री के काम में लगे हुए हैं। यदि पुलिस के द्वारा ऐसे व्यवासियों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी जो नगर तथा आसपास के गांवों में चोरी हुए कई समान इनके पास से बरामद हो सकता है। यहां के कबाड़ियों के पास ज्यादातर भवन निर्माण में उपयोग होने वाले छड़,वाहनों के चक्के एवं अन्य सामाग्री आसानी से बरामद किया जा सकता है।