मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अलका चंद्राकर ने मुलाकात की।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद :- छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भाजपा खल्लारी विधानसभा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अलका चंद्राकर ने मुलाकात की। इस दौरान जानवी साहू सरपंच, ममता साहू पूर्व जनपद सदस्य, नरेश चंद्राकर प्रदेश किसान मोर्चा , संजय मालवीय जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, भीम पटेल, कन्हैया यादव, मौजूद रहे। अलका ने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया है। 15 वर्षों तक सजाया, अब संवारने का काम भी भारतीय जनता पार्टी ही करेंगी। मोदी की गारंटी अब अपने मूर्त रूप लेने वाली हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने पहले ही कैबिनेट की बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास गरीब का सपना साकार होगा। भाजपा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा था कि भाजपा का सरकार बनते ही गरीबों को आवास मिलने की गारंटी है जिसे विष्णुदेव साय की सरकार पूरे करने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में भी मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन चलाकर भी गरीबों को आश्वस्त किया था। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन सुशासन दिवस पर भी बकाया 2 साल का बोनस भी देने वाली है, जो कि भाजपा के किसानों की सरकार होने की प्रबल पक्ष लेती है। भाजपा सरकार 21 क्विंटल धान 3100 रुपए में खरीद कर एकमुश्त भुगतान के लिए दृढ  संकल्पित है।