रायपुर :- पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 दीनदयाल उपाध्याय नगर रायपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 19 एवं 20 दिसंबर को किया जा रहा है | जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी केंद्रीय विद्यालयों से लगभग 150 बाल वैज्ञानिक विद्यार्थी सम्मिलित होंगे | इस प्रदर्शनी के माध्यम से बाल वैज्ञानिकों के मॉडल 5 मुख्य विषयों पर केंद्रित रहेगा।जिनमें कृषि, संचार एवं परिवहन, स्वास्थ्य, संगणात्मक सोच तथा जीवन स्तर के लिए पर्यावरण मुख्य है | कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय सभागार में प्रातः 9:00 बजे उद्घाटन समारोह के साथ किया जाएगा | मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय विद्यालय संगठन रायपुर संभाग के सहायक आयुक्त रविंद्र कुमार उपस्थित होंगे | इस कार्यक्रम के माध्यम से श्रेष्ठ मॉडल का चयन राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शनी के लिए किया जाएगा | राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के आयोजन में प्रतिभागियों के लिए विद्यालय के प्राचार्य सुजीत सक्सेना के मार्गदर्शन में समुचित व्यवस्था की गई है | बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के मॉडल बच्चों, अभिभावकों और नगर के उत्साही वैज्ञानिकों के अवलोकन हेतु उपलब्ध रहेगा |
