
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़ :- नवीन जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का गठन दिनांक 09/09/2022 को हो चुका है। वर्तमान में इस जिले के परीक्षार्थी अन्यत्र जिलों में जाकर पी.एस.सी. एवं व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) की परीक्षा में सम्मिलित होते रहें हैं। चूँकि अब जिले का गठन हो चुका है,अतः कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा ने परिक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले में परीक्षा केन्द्र स्थापित किए जाने के संबंध में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग एवं व्यावसायिक परीक्षा मण्डल को पत्र जारी किया है ।उन्होंने बताया है कि वर्तमान में जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में 06 परीक्षा केन्द्र (01 महाविद्यालय एवं 05 स्कूल) बनाये जा सकतें है जिसमें लगभग 2000 परीक्षार्थी परीक्षा मे सम्मिलित हो सकते हैं।
