दल्ली राजहरा में गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर होंगे विविध कार्यक्रम।

बालोद /हाशिम कुरैशी
दल्ली राजहरा :- परम पूज्य संत गुरु बाबा घासीदास के 267 वी जयंती समारोह के अवसर पर श्री गुरु घासीदास सत्य प्रचारक समिति दल्ली राजहरा के द्वारा गुरु घासीदास जयंती 18 दिसंबर को यादगार रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है l कार्यक्रम जेडी ऑफिस के पास सतनाम भवन में होगा l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिला भेड़िया जी विधायक डौंडी लोहरा विधानसभा क्षेत्र रहेंगे l अध्यक्षता टी एल अजगले जी अध्यक्ष सत्य प्रचारक समिति सतनामी समाज दल्ली राजहरा l विशिष्ठ अतिथि शिबू नायर जी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा विशेष अतिथि शिव कुमार बारले आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेदिक चिकित्सालय कुसुमकसा टी एल निराला जगदीश प्रसाद बारे होंगे l

समिति के द्वारा गुरु घासीदास जयंती का कार्यक्रम दो दिवसीय रखा गया है l
प्रथम दिन 17 दिसंबर 2023 दिन रविवार को सुबह 8:00 बजे से रंगोली प्रतियोगिता खेलकूद प्रतियोगिता बच्चों और महिलाओं के लिए थाली सजाओ प्रतियोगिता रखी गई है l तथा इस दिन के कार्यक्रम का संध्या 5:00 बजे पुरस्कार वितरण किया जाएगा l कार्यक्रम के प्रतिभागियों के लिए संध्याकालीन भोजन की व्यवस्था रखी गई है l
दूसरे दिन 18 दिसंबर 2023 सोमवार को संध्या 4:00 बजे गुरु वंदना व ध्वजारोहण का कार्यक्रम होगा l संध्या 5:00 बजे अतिथि उद्बोधन स्वागत भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा l जिसमें बच्चों के द्वारा गीत कविता आदि की प्रस्तुति होगी l सुप्रसिद्ध पंथी गीत & पंथी नृत्य ग्राम रेहची (अर्जुंदा )के कलाकारों के द्वारा किया जाएगा l रात्रि 7:30 पुरस्कार वितरण गुरु प्रसाद एवं संध्या भोजन का कार्यक्रम होगा l अध्यक्ष सतनामी समाज राजहरा टी एल अजगले एवं कार्यकर्ता समस्त सतनामी समाज दल्ली राजहरा के द्वारा आम जनता से विनम्र अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें l