खिलाड़ीयों ने 12 वी राष्ट्रीय टोंग इन मो डू कराते चौंपियनशिप दिल्ली में परचम लहराया।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद :- नीलांचल सेवा समिति बसना एवं जिले के खिलाड़ीयों ने 12 वी राष्ट्रीय टोंग इन मो डू कराते चौंपियनशिप दिल्ली में परचम लहराया। आयोजन 1 से 3 दिसम्बर तक नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। जिसमें 12 महिला एवं 8 पुरूष की टीम छत्तीसगढ़ की प्रतिनिधित्व करते हुए छत्तीसगढ़ को पदक दिलाय। इनमें सिरपुर के दिपक निषाद भी शामिल थे, जिन्होंने सिल्वर मेडल प्राप्त कर अपने गांव का मान बढ़ाया । साथ ही ज्योति चक्रधारी, वंशिका चौहान गोल्ड मेडल ,मोनिषा चक्रधारी,प्रिंसी कुर्रे,विभाग गावड़े,निशा साहू, सारदा निर्मलकर सिल्वर मेडल, सीमा ठाकुर, सीमा मिधा,जितेश्वरी, रेशमा पटेल,ब्राॅन्ड मेडल, फुलेश्वरी ध्रुव, गोल्ड मेडल एवं पुरुष टिम की प्रतिनिधित्व करते हुए पदक दिलाया जितेंद्र नारंग गोल्ड मेडल, मुकेश बाग, टाकेश्वर चिराम, बृजेश मिश्रा सिल्वर मेडल,दिपक निषाद, प्रकाश पटेल, सिल्वर मेडल,तनुज यादव, विजय चक्रधारी, 20 सदस्यों की टीम छत्तीसगढ़ परचम दिल्ली में लहराया और प्रदेश का नाम रोशन किया।कोच विरेन्द्र कुमार डड़सेना एवं मैनेजर के रूप में राकेश चक्रधारी, और जगन्नाथ साहू, टीम उपस्थित रहे। यह टिम उपेंद्र प्रधान के मार्गदर्शन में 12 वी राष्ट्रीय टोंग इल मो डू चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर छत्तीसगढ़ राज्य का पूरे देश में नाम रोशन किया। सिरपुर के भाजपा नेता रजेश सिंह ठाकुर, ने खिलाड़ियों को शुभकामनाये देते हुए सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।