परिपोषक पालकत्व विषय पर जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने ली बैठक।

सुरेन्द्र मिनोचा
मनेद्रगढ़ :- गुरुवार को कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी नरेंद्र कुमार दुग्गा के मार्गदर्शन में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी आर.के.खाती द्वारा परिपोषक पालकत्व विषय पर परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षकों की बैठक ली गई। उन्होंने परिपोषक पालकत्व के विधानसभा निर्वाचन के कारण लंबित प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूर्ण करने के निर्देश दिये इसके साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रत्यास्मरण प्रशिक्षण आयोजित कर दिशा निर्देशों से अवगत कराया एवं कहा कि यह प्रशिक्षण एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। इस पर बहुत सूक्ष्म अध्ययन करें, ताकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्तर पर प्रशिक्षण के उद्देश्यों की सुगमता से प्राप्ति हो सके।


इसके साथ ही कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा के मार्गदर्शन में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी आर.के. खाती द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र 233 वार्ड क्रमांक 21 अ में आकस्मिक भेंट के दौरान पर्यवेक्षक एवं हितग्राही बच्चों के साथ ईसीसीई की गतिविधियां की गई है। भेंट के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका दोनों ही केंद्र पर उपस्थित थी, बच्चों ने खूब आनंद पूर्वक गतिविधियों में भाग लिया इस केंद्र में हितग्राहियों की संख्या में 06 माह से 3 वर्ष के 12 बच्चे, 06 माह से 3 वर्ष के 28 बच्चे, गर्भवती माताओं 02, शिशुवती माताओं 02, दर्ज है। पर्यवेक्षक एवं कार्यकर्ता द्वारा केन्द्र को आकर्षक ढंग से सजाने एवं अच्छे तरीके से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी के द्वारा दोनों की प्रशंसा की गई एवं सभी केंद्रों को इसी ढंग से तैयार करने के निर्देश दिये गये।