मोहल्ले वासियों के 20 साल से आने जाने का रास्ता को अतिक्रमण मुक्त किए जाने की मांग ।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद :- ग्राम पंचायत मचेवा नहर किनारे बरोड़ाबजार रोड़ में मुस्कान स्वीट होम के सामने बेशकीमती सरकारी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। यहां के मोहल्लेवासी वार्ड नंबर 1के आने जाने वाले के रास्ता जो 20 सालो से कर रहे है उसे भी कटीले तार एवं गड्ढा खोलकर बंद कर दिया गया है। जिसका शिकायत कलेक्टर, तहसीलदार से किया गया था। मोहल्ले वासियों की शिकाय पर नायब तहसीलदार महासमुंद द्वारा बेदखली का आदेश 19 अक्टुबर को किया गया है। अनावेदक महेंद्र साहू ग्राम मचेवा को आदेशित किया गया है कि अतिक्रमण को शीघ्र हटा लिया जाए। लेकिन आदेश के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार वह जमीन घास जमीन दर्शित है, मोहल्ले वासियों को रास्ता रोक देने से काफी परेशानी हो रही है बेदखली आदेश के बाद भी अतिक्तमण नहीं हटाया गया है मोहल्ले वासियों ने आदेश परिपालन में कलेक्टर एवं एसपी को निवेदन पत्र प्रस्तुत किए हैं।