जूनून :द्वादश ज्योतिर्लिंग साईकिल यात्रा पर निकले हरियाणा के अजय पहुंचे सिरपुर।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद :– स्वच्छ भारत,सुंदर भारत, अपना भारत का संदेश लेकर भारत भ्रमण के लिए साइकिल यात्रा पर निकले युवा अजय कुमार आज महासमुन्द जिले के प्राचीन नगरी सिरपुर पहुंचे जहाँ पर सिरपुर भ्रमण को निकले आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर, इमरान खान एवं ग्रामवाशी पंकज ध्रुव,गीतेश्वर ध्रुव, हेमंत गोश्वामी,चन्द्रभान गोश्वामी,नागेश्वर गोश्वामी, दानेश्वर गोश्वामी द्वारा फूलमाला और श्री  फल भेटकर उनका स्वागत किया गया तथा उन्हें अपने उदेश्य मे सफल होने के लिए शुभकामनायें भी दी जहाँ पर उन्होंने बताया द्वादश ज्योतिर्लिंग साइकिल यात्रा पर भारत भ्रमण को निकले अजय कुमार हरियाणा कैथल ज़िले के निवासी हूं इनके पिता जोगिंदर सिंह पेशे से किसान है इन्होंने भ्रमण के दौरान गंधेश्वर महादेव मंदिर एवं विश्व प्रसिद्ध लक्ष्मण मंदिर का दर्शन किया जहाँ पर उन्होंने बताया साइकिल यात्रा की शुरुआत दिसंबर 2022 में निजी सहयोग और लोगों के सहयोग से शुरू की, उन्होंने बताया कि मेरे मन में यह ख्याल आया कि साइकिल चलाते हुए अच्छी तरह से सारा देश का भ्रमण कर सकते हैं और लोगों को पर्यावरण संरक्षण तथा फ़िटनेस के लिए साईकिल यात्रा महत्वपूर्ण हो सकता है इसका संदेश भी दिया जा सकता हैं , देशवासियों को इसके लिए प्रेरित भी कर सकते हैं इसी विचार को लेकर पर्यावरण बचाव का प्रचार प्रसार करते हुए सारे देशवासियों को प्रेरित भी कर रहे हैं जगह जगह पर विश्राम के दौरान लोगों का आकर्षण का केंद्र भी बने हुए हैं जहाँ कई जानकारी और अपना अनुभव लोगों से साझा कर रहे हैं उन्होंने आगे कहा देश में विषम परिस्थिति में ऑक्सीजन की कमी लोगों को नहीं हो, इसके लिए लोगों से बातचीत की जाती है लोग पेड़ लगाना कम कर दिए हैं और वृक्षों को काटना ज़्यादा शुरू कर दिया है यही विनाश का मुख्य कारण है उन्होंने बताया कि अभी तक 14,500 किलोमीटर की यात्रा हो चुकी है 16 राज्यों की अब तक वे दूरी नाप चुके हैं अभी भी 12 राज्य बाक़ी हैं, लगभग 20, हज़ार किलोमीटर की दूरी तय करना बाकी हैं कुल मिलाकर उनका 35 हज़ार किलोमीटर यात्रा करने का लक्ष्य है रास्ते में ही कुछ अपने और लोगों की मदद से इनका रहना खाना हो जाता है।