छुरा मार्ग के अगल बगल झाड़ियों से राहगीर परेशान ।

मुड़ागांव(कोरासी) :- ग्राम मड़ेली से छुरा मार्ग के अगल बगल झाड़ियों से राहगीर परेशान हैं। झुरमुट इतना कि पुल पुलिया भी ढक चुका है।घुनघुटी नाले के पास विगत कई दिनों से बांस की टहनियां गिरी हुई है लेकिन इसे हटाने किसी ने ध्यान नहीं दिया है।भले ही लोग पाई से होकर गुजर रहे हैं लेकिन हटा कोई नहीं रहा है। इस मार्ग से बड़ी बड़ी गाड़ियां चलती रहती है कभी भी गंभीर हादसा घट सकता है। सड़क किनारे झुरमुट इतना है कि दूर से आने वाले गाड़ी दिखाई नहीं देता। अनेक जगह मे मोड़ है जहां पर कोई संकेतक चिन्ह भी नहीं है। मार्ग इतना संकरा की दो वाहन एक साथ नहीं चल सकते।ओव्हर टेक कर आगे निकला नहीं जा सकता। सड़क पाई की साफ सफाई की अतिआवश्यक है।पुल पर बने रेलिंग को तोड़कर भी चोर चोरी करके ले जा रहे हैं। सड़क चौड़ीकरण की भी अतिआवश्यक है। छुरा मुख्यालय को जोड़ने का एक मात्र सड़क मार्ग यही है। लेकिन मार्ग संकरा होने से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। झुरमुट झाड़ियों की साफ सफाई तत्काल करवाया जावे। संकेतक चिन्ह भी लगाया जावे। क्षेत्र के नागरिकों ने शासन प्रशासन से मांग कर सड़क मार्ग की सफाई की मांग किए हैं।