
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़ :- भारत सरकार नई दिल्ली से प्राप्त जानकारी अनुसार 04 दिसम्बर 2023 के माध्यम से ’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ राष्ट्रव्यापी अभियान विषयक निर्देशित किया गया है।उक्त अभियान अंतर्गत जिले के समस्त ग्राम पंचायतों, नगरीय निकाय क्षेत्रों में 26 जनवरी 2024 तक आयोजित किया जाना है।भारत सरकार द्वारा राज्यों के साथ भागीदारी से लक्षित एवं पात्र लाभार्थियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने हेतु प्रमुख योजानाएं जैसे-स्वच्छता सुविधाएं, आवश्यक वित्तीय सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन तक पहुंच, गरीबों के लिए आवास,खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि सक्रियता से प्रदान किये जाने हेतु सेवाओं को सुलभ बनाया जाना है।जिला एमसीबी में संकल्प यात्रा के समुचित क्रियान्वयन हेतु परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, जिला-एमसीबी को नोडल अधिकारी नामांकित किया गया है। परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण विकसित भारत संकल्प यात्रा के क्रियान्वयन हेतु समस्त विभागों से समन्वय करते हुए समय पर प्राप्त निर्देशों के अनुरूप क्रियान्वयन सुनिश्चित करायेंगे।
विकासखण्ड स्तर पर क्रियान्वयन हेतु तथा ग्राम पंचायत समिति के साथ समन्वय करते हुए सफल क्रियान्वयन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़, खड़गवां, भरतपुर को नोडल अधिकारी नामांकित किया गया है तथा नगरीय क्षेत्र में क्रियान्वयन हेतु आयुक्त, नगर निगम चिरमिरी जिला-एमसीबी को नोडल अधिकारी तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद् मनेन्द्रगढ़ को सहायक नोडल अधिकारी नामांकित किया गया है। सभी नोडल, सहायक नोडल अधिकार संबंधित विभागों के जिलाधिकारी, विकासखण्ड, ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय क्षेत्र के अधिकारियों के साथ समन्वय करते हुए शासन के निर्देशों के अनुरूप विकसित भारत संकल्प यात्रा का क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगें।
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलें में संकल्प यात्रा के समुचित क्रियान्वयन हेतु निम्नानुसार जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है:-
कलेक्टर जिला एमसीबी (अध्यक्ष), परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (सदस्य सचिव), वनमण्डलाधिकारी, वनमण्डल मनेन्द्रगढ़ (सदस्य), अपर कलेक्टर (सदस्य), सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (सदस्य), महाप्रबंधक, एस.ई.सी.एल. नई लेदरी, चिरमिरी(सदस्य), मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी(सदस्य), उप संचालक, कृषि, पशुपालन, मत्स्यपालन (सदस्य), जिला कार्यकम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग(सदस्य), जिला शिक्षा अधिकारी(सदस्य), सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग(सदस्य), जिला खाद्य अधिकारी(सदस्य), सहायक पंजीयक सहकारिता(सदस्य), श्रम अधिकारी(सदस्य), अग्रणी बैंक (लीड बैंक) अधिकारी (सदस्य) तथा कलेक्ट्रेट से नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने ग्राम पंचायत स्तर पर – सचिव ग्राम पंचायत, रोजगार सहायक, पटवारी संबंधित हल्का, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, आशा कार्यकर्ता, प्राचार्य, प्रधानपाठक, पंचायत मुख्यालय, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, सहकारिकता निरीक्षक श्री दुग्गा ने उक्त समिति विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ।
