सर्दियों का मौसम आ गया है और बच्चों में खासी, जुखाम की समस्या होनी शुरू हो चुकी है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सभी सावधानिया बरतने के बाद भी आपका बच्चा बार-बार क्यों बीमार होता है। इसका कारण हो सकता है कमजोर इम्यूनिटी। बच्चों का इम्यून सिस्टम कमजोर होने की वजह से, वे आसानी से बीमारी का शिकार हो जाते हैं। खराब पोषण, प्रदूषण, गतिहीन जीवनशैली और तनाव के कारण बच्चों की इम्यूनिटी पर बहुत असर पड़ता है। पैरेंट्स अपने बच्चों को हेल्दी रखने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं लेकिन वो इम्यूनिटी पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। बच्चों की कुछ गंदी और बुरी आदतों का नकारात्मक असर इम्यूनिटी पॉवर पर पड़ता है। इस परेशानी से बचने का एक मात्र तरीका है, उनकी इम्यूनिटी को मजबूत करना। उनकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप कुछ बातों का ख्याल रख सकते हैं।
संतुलित आहार खिलाएं
अपने बच्चे की कमजोर इम्यूनिटी का सबसे बड़ाकारण हो सकता है, उनमें पोषक तत्वों की कमी।पोषक तत्वों की कमी की वजह से, वे आसानी से बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। इससे बचाने के लिए, उनका डाइट ऐसे प्लान करें के सभी पोषक तत्व, सही मात्रा में मिल सकें। बच्चों का शरीर विकसित नहीं हुआ होता है, वे अर्थ उस प्रक्रिया मेंही होते हैं। इसलिए इस बात को ध्यान में रखते हुए उनका डाइट प्लान करें। आप चाहें तो इसमें किसी पिडियाट्रिशन की मदद ले सकते हैं।बाहर का खाना कम करे बचे अक्सर वर्गर, फ्राइज, चिप्स आदि खाना पसंद करते हैं और आप उन्हें खाने भी देते हैं।लेकिन ये सभी प्रोसेसड फूड्स होत हैं, जो उनकी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं। गट हेल्थ खराब होने की वजह से उनकी पूरी सेहत पर बुराप्रभाव पड़ता है। इसलिए उनके गढ़ का ख्याल रखे । घर का बना हेल्दी खाना खिलाएं, फलों और सब्जियों को उनकी डाइट का हिस्सा बनाएं।प्रोबायोटिक्स से भरपूर खाना गट के लिए फायदेमंद होता है, इसलिए उनकी डाइट में प्रोबायोटिक्स को शामिल करें।
देर रात तक जागने न दे
अपने बच्चे के बेहतर मेंटल और फिजिकल हेल्थ के लिए, यह सुनिश्चित करें कि इनकी नींद पूरी हो। नींद की कमी की वजह से उनकी मेंटल हेल्थ प्रभावित हो सकती है और इम्यून सिस्टम भी कम्जोर हो सकता है। इसलिए रोज उन्हें 8-9 घंटे की नींद डलवाएं । इसके लिए आप उनका रोज सोने और उठने का समय तय कर सकते हैं। उन्हें रात 12 बजे तक न जागने दें।
धूप में खेलने दे
बच्चों को विडियो गेम या इंडोर के बदले बाहर धूप में खेलने दें। धूप से विटामिन मिलता है। इससे शरीर में विटामिन D की कमी नहीं होता है जो इम्यून सिस्टन को मजबूत करने मे मदद करता है, दौड़ करने से उनकी बॉडी की एक्सरसाइज भी है, जो उन्हें मोटापे से बचा कर रखती है और हड्डियों और मासपेशियं को भी मजबूत बनाती है। धुप वाले जगह पर खेलने जाएं।
वैक्सीन लगवाना न भूलें
आपके बच्चे को कई खतरनाक बीमारियों से बचाने के लिए वैक्सीन लगाई जाती है, जो अलग-अलग उम्र पर लगी है। अपने बच्चे की कोई भी वैक्सीन की डोज मिस न करें। ऐसा न होने पर वे बीमारियों का आसानी से निशाना बन सकते हैं।
उनकी बात सुने
कुछ बच्चे अपने मन की बात किसी से शेयर नहीं करते हैं। मन में ही भावनाओं को दबाकर रखने से भी बच्चों की सेहत खराब करता है। परेशनियों से स्ट्रेस का लेवल बढ़ जाता है जिससे इम्यूनिटी पर भी प्रभाव पड़ता है और कमजोरी लगता है। बच्चे को उसकी काबिलियत के ही करने दें और ज्यादा प्रेशर न डालें। आदि से रिलैक्स रहना सिखाएं और उनके बातें करे और उनके दिनचर्या पूछे बच्चों से दोस्त की तरह बात करे और ताकि वे अपकी बात आप से आसानी से बता सके।
सेकंड हैंड स्मोकिंग
सिगरेट पीने को तो नुकसान होता ही है। बच्चों के आसपास कोई सिगरेट पीता हो तो धुआं बच्चों की इम्यूनिटी को बर्बाद कर सकता है. बच्चों के फेंफड़े पूरी तरह से विकसित नही होते हैं इसलिए सिगरेट का धुआं उनके लिए हानिकारक होता है।
