
धमतरी :- छत्तीसगढ़ विधानसभा 2023 का चुनाव परिणाम आने के साथ ही नई सरकार की छवि साफ हो गई है। प्रदेश में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए पार्टी हाई कमान में चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है। प्रदेश में लगातार जिस भी पार्टी की सरकार बनी उसके प्रदेश अध्यक्ष को मुख्यमंत्री बनाया जाता रहा है। जो लगातार जारी है। इस बार भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।
जिला साहू संघ धमतरी के अध्यक्ष अवनेंद्र साहू ने छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को मुख्यमंत्री बनाने कि मांग करते हुए कहा कि अरुण साव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का चुनाव लड़ा गया था| उनके कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है|
इसलिए अरुण साव स्वाभाविक रूप से मुख्यमंत्री के प्रबल दावेदार है| साहू ने कहा कि चूँकि साहू समाज पिछड़ा वर्ग समाज का सबसे बड़ा समाज है इसलिए अरुण साव को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए| इससे छत्तीसगढ़ का पिछड़ा वर्ग समाज गौरवांवित होगा|
अवनेंद्र साहू ने कहा कि इससे पहले डा रमन शिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया था। उस समय डा. रमन सिंह को स्वाभाविक दावेदार मानते हुए छतीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाया गया था| जिसके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाता है हार और जीत दोनों का श्रेय उसी को जाता है|
अरुण साव एक कुशल संगठनकर्ता, योग्य प्रशासक तथा कानून विद है उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास कि नई सोपान को तय करेगा| छत्तीसगढ़ कि जनता के जनादेश भी यही है|
