*पखांजूर से बिप्लब् कुण्डू–(6.4.21)*
लाल ईटा के अवैध निर्माण पर पखांजुर तहसीलदार की कार्यवाही । 3 लाख लाल ईटा को किया गया जप्त , 1 लाख को निर्माण स्थल पर ही तोड़ा ।
पखांजुर अवैध रूप से बना रहे लाल ईटा पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही । अनूप विश्वास नामक व्यक्ति द्वारा बिना अनुमति के बनाये गए 4 लाख लाल ईटा पर पखांजुर तहसीलदार शेखर मिश्रा ने की जप्ती कार्यवाही ।3 लाख लाल ईटा को किया गया जप्त जबकि 1 लाख लाल ईटा को निर्माण स्थल पर ही तोड़ा गया । लाल ईटा पर प्रतिबंध के बाद भी बड़े पैमाने पर बिना अनुमति के बना रहे थे लाल ईटा ।
