अभाविप कुरुद इकाई द्वारा घर से ही पोस्टर जलाकर किया नक्सलियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन*

*अभाविप कुरुद इकाई द्वारा घर से ही पोस्टर जलाकर किया नक्सलियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन*

मुकेश कश्यप@कुरुद:-बीजापुर के क्रूर नक्सली हमले की घटना में हमारे 24 जवान शहीद हुए और 32 जवान घायल हुए, इस घटना के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुरूद नगर के कार्यकर्ताओं ने सरकार के सभी नियमों का पालन करते हुए घरों में रह कर विरोध प्रदर्शन किया जिसमें उन्होंने नक्सलवादियों के खिलाफ पोस्टर जलाए और कहा कि विद्यार्थी परिषद इस घटना की कड़ी निन्दा करती है और घटना में शहीद हुए वीर जवानों की न्याय की मांग करती है।छत्तीसगढ़ शासन को जल्द से जल्द उचित कदम उठाने होंगे, घटना में घायल हुए जवानों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
इस कार्यक्रम में नगर मंत्री होमेश्वर साहु, सह नगर मंत्री प्रिंस साहु, प्रथम सिंह कोषाध्यक्ष ,सोशल मीडिया प्रमुख डेविश चन्द्राकर,कार्यालय प्रमुख सौरभ शर्मा, सागर तिवारी, सत्यम बैस, रोशन साहु, आदि कार्यकर्ताएं शामिल हुए।