सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़: –1 दिसंबर 2023 से आरम्भ एड्स जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत शहर के चैनपुर में संचालित ए के इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग मनेद्रगढ़ की छात्राओं ने एड्स जागरूकता रैली निकाली। साथ ही सप्ताह भर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए ।रैली का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेद्रगढ़ से किया गया, रैली गाँधी चौक से फुहारा चौक से होते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समाप्त हुई।इस अवसर पर छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के द्वारा एड्स रोग के कारण गंभीर लक्षण, रोकथाम एवं उपचार की सुविधाओं के विषय में विस्तृत जानकारी आमजन को दी।ए के इंस्टीट्यूट नर्सिंग के छात्रों द्वारा मनेद्रगढ़ में निरंतर यथोचित अवसर पर नसिंग शिक्षा से आम जनों तक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने एवं जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रखने तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के लाभ लेने हेतु सजग रहने हेतु प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर संस्थ प्राचार्य ने कहा कि एड्स का ज्ञान बचाए जान, हर जान कीमती है जिसकी सुरक्षा करना स्वयं प्राणी का कर्तव्य होता है।उन्होंने कहा कि कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे। इस दौरान विद्यार्थियों ने बताया कि हमें एड्स से बचाव के लिए सदैव सतर्क रहना चाहिए। शैक्षिक सत्र में डायरेक्टर डॉ.ए के ओझा द्वारा एड्स एचआईवी और इसके फैलने के कारणों जैसे अवैध संबंध, ब्लड ट्रांसफ्यूजन, एचआईवी संक्रमित सुई को इंजेक्ट करना,पैतृक संक्रमण आदि की जानकारी देते हुए इसकी पूर्ण क्लीनिकल जांच से अवगत कराया तथा एड्स के उपचार एवं प्रबंधन की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि एचआईवी संक्रमण को रोकने के लिए इसके शुरुआती लक्षणों जैसे वजन में कमी, न रुकने वाला डायरिया, लगातार बुखार आदि को पहचान कर उचित जांच कराना आति आवश्यक है,वर्तमान में उपलब्ध मेडिसन एवं कुछ सावधानियों के साथ लंबी आयु वाला सामान्य जीवन संभव है,बस जरूरत है कि बीमारी को छुपाएं नहीं तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें और किसी भी प्रकार के रोग ग्रस्त होने या ऑपरेशन आदि के समय इसकी जानकारी अवश्य दें जिससे उपचार के दौरान सावधानी बरती जा सके और किसी अन्य व्यक्ति के संक्रमित होने की संभावना को रोका जा सके।
