
दुर्ग :- शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ ने विवाह के इस अवसर पर विवाह का उमंग शिकसा के संग कार्यक्रम का आयोजन संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन “आस” के संयोजन, कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान के उपस्थिति व टीकाराम सारथी “हसमुख” प्राचार्य चुरतेली तथा सलाहकार शिकसा के अध्यक्षता में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना मनोहर लाल यादव प्रधान पाठक भिलाई बलौदा जांजगीर व राजगीत हेमराज निषाद व्याख्याता बसना ने प्रस्तुत कर किया। सर्वप्रथम संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन”आस” ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शिकसा समयानुसार हर कार्यक्रम आयोजित करने का निरंतर प्रयास कर रहा है।
कार्यक्रम में प्रातांध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल ने कहा कि हमारी संस्था आस के संयोजन में निरंतर कार्य कर रहा है जो आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है।
संगठन मंत्री महेतर लाल देवांगन ने कहा आज शिकसा सबके प्रतिभा को निखार रहा है हम सब मिलकर और विस्तार करके हर जिला हर शिक्षक तक पहुंचाना है ।
कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान ने कहा कि हर प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन करके सभी को अवसर व ई प्रमाण पत्र प्रदान कर रहे है।
कोषाध्यक्ष बोधीराम साहू, सलाहकार डॉ.प्रमोद कुमार आदित्य, राधेश्याम कंवर महासचिव जांजगीर, धर्मेंद्र कुमार श्रवण जिलाध्यक्ष बालोद, मीना भारद्वाज आदि ने भी विचार प्रगट किया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष टीकाराम सारथी हसमुख ने कहा कि शिकसा निरंतर विविध आयोजन कर सबको छुपे प्रतिभा को सामने ला रहे है इस शिकसा सबके मान सम्मान ख्याल रखता है। अंत में गीत सुनाकर मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में गीत तहूं ल जाना है चन्द्र कुमार चन्द्रा व्याख्याता तुषार सक्ती, बर तरी ख़ड़े हे बरतिया देवनारायण राज प्रधान पाठक तलाई कुण्डी कोरबा, दे तो दे दाई अस्सी रूपया मिथिला जायसवाल प्रधान पाठक जिंदा कबीरधाम, विवाह गीत विरेन्द्र कुमार साहू प्रधान पाठक चंगोरी दुर्ग, डूमर पाना के दाई मड़वा हरनारायण साहू शिक्षक कटरा मरवाही, ढेरहिन माते डिड़वा मा लक्ष्मी नारायण क्षत्री व्याख्याता परसदा खुर्द सक्ती, बिहाव गीत रामकुमार पटेल व्याख्याता मचखंडा सीपत बिलासपुर, बस इतना ही संग था तुम्हारा बेटी पुष्पांजलि ठाकुर व्याख्याता पटौद कांकेर, कऊन तोरे टिकय नोनी अचहर अऊ पचहर ओ.पी.कौशिक “रतनपुरिहा” प्रधान पाठक कुड़क ई.पेंडरा, बर तरी खड़े हे बरतिया, उषा भट्ट व्याख्याता जंजगिरी चरोदा, विवाह गीत देव प्रसाद पात्रे प्रधान पाठक सिल्ली मुंगेली, नृत्य आमा डारा के हरिहर मड़वा आरती ठाकुर शिक्षक पांडातराई, बिदाई गीत शिव कुमार अंगारे सेवा निवृत शिक्षक बंगला मटिया, अब तो बेटी चली ससुराल मोहित कुमार शर्मा शिक्षक परसदा पाटन आदि ने गीत व नृत्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार मैथिल प्रधान पाठक बिजली नगर भिलाई व संयुक्त सचिव शिकसा तथा आभार प्रदर्शन डॉ.शिवनारायण देवांगन”आस” संयोजक ने किया।
