
मुड़ागांव(कोरासी) :- जागरूकता के अभाव में कमार जन जाति की 36 वर्षीय महिला का शिशु के साथ हुआ मृत्यु । छुरा विकास खंड के ग्राम साजापाली के मुहल्ला नवाडीह निवासी बुधारू कमार की पत्नी गर्भवती थी समय पर प्रसव नहीं हो पाया अचानक एक दिन झटका आया और वह अचेत हो गई जिसे आनन फानन में छूरा स्थित एक प्राइवेट हास्पीटल हरदी रोड छत्तीसगढ़ हास्पीटल में भर्ती कराया गया जहां गर्भवती कमार महीला रजनी कमार उम्र 36 वर्ष का इलाज नहीं हो पाने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरा ले जाया गया गर्मस्थ महीला की स्थिती एकदम नाजुक देख कर जिला अस्पताल गरियाबन्द ले जाए गहां जहाँ प्राथमिक उपचार कर मेकाहरा हास्पीटल रिफर कर भर्ती कराया गया। महिला की नाजुक स्थिती को देखते हुए एवं प्रसव पीड़ा को देख कर सीजर पद्धति से प्रसव कराया गया ।

गर्भवती महिला ने शिशु लड़की थी जिसका तिसरे दिन मृत्यु हो गई और शिशुवती महिला को बचाने की कोशिश अस्पताल प्रबंधन ने किया किन्तु मां को भी नही बचाया जा सका और शव को घर लाकर कफन दफन का कार्य किया गया साथ ही उक्त महीला का दशकर्म इत्यादि सब हो चुका। किन्तु ग्राम पंचायत शासन द्वारा ,न तो श्रद्धांजली योजना का लाभ मिला नहीं राशन इत्यादि का भी गरीब कमार परिवार के सहयोग मिला। चूकि विशेष पिछड़ी जन जाति होने के कारण जागरुकता का अभाव से बराबर जांच भी समय समय पर नहीं हो पाया। इस परिवार के लोग बेहद ही निर्धन हैं। महेनत मजदूरी कर जीवन यापन करते आ रहे थे। अपने मां बाप के तीन भाई होते हैं। जिनमें से दो भाई अलग रह कर अपना गुजारा कर रहे है। विगत बारीश काल में इसका घर आधे से ज्यादा गिर चुका है। जिसे कोई न तो देखने वाला है और नहीं किसी प्रकार का मुआवजा दिया गया बाबत किसी भी प्रकार का भाई कारवाही नहीं किया वर्तमान में छग शासन ,द्वारा भूमिहीनो को 6000/7000 रुपये की किस्तों में यह दिया जाता है।

इसका भी लाभ से यह परिवार वंचित है। मृतका के तीन बच्चे है सबसे बड़ी वाली लड़की अपने मां के बीमारी एवं गरीबी के कारण पढ़ाई छोडने पर मजबूर हो गई जिसका भविष्य अंधकार मय हो चुका है। और दुसरा बच्चा आवासीय विद्यालय मे अध्ययनरत है किन्तु माँ की छाया उठ जाने के कारण बच्चे का भविष्य पर भी प्रश्न चिन्ह लटक रहा है। तीसरे नंबर की बच्ची भी अब अपने बुआ के साथ रहने चली गई। उक्त गरीब कमार परिवार ने शासन से मिलने वाले सभी प्रकार का सहयोग की मांग किया है। साथ ही प्रधान मंत्री आवास का भी मांग किया गया है। पुरा परिपार इस समय सदमें में है। कुछ दिन पूर्व मृत महिला का पति बुधारु का भी एक्सीडेंट में चार जगह का हड्डी टूट गया है। दो जगह राड़ लगा हुआ है। दर्द से परेशान भी है। इसका भी उपचार का मांग इन्होंने किया है।अंत में शासन प्रशासन से पूर्ण सहयोग की मांग परिवार जनों ने किया है।
