संतरे को विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है।

सर्दियों के मौसम में आने वाला फ्रेश संतरा न केवल स्वाद में लाजवाब होता बल्कि, सेहत के लिए भी बेमिसाल है. संतरे  को विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. विटामिन सी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार है. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है. सर्दियों के मौसम में हमारी इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है, जिससे हम जल्दी-जल्दी बीमार पड़ सकते हैं. देश में एक बार फिर से कोराना का नया वैरिएंट दस्तक दे रहा है. ऐसे में अपनी सेहत को लेकर ज्यादा सजग रहने की जरूरत है. सेहतमंद रहने के लिए सावधानी और डाइट दोनों का ख्याल रखें. हेल्दी डाइट शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकती है. तो चलिए जानते हैं. संतरा खाने से होने वाले फायदे.

संतरा खाने के फायदे –

इम्यूनिटी :- को बढ़ाने में मददगार है संतरा. संतरे में विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करता है. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है.

दिल-दिल को दुरुस्त रखने के लिए आप संतरे का सेवन कर सकते हैं. संतरा में पाए जाने वाले गुण दिल संबंधी समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. आप संतरे के जूस का भी सेवन कर सकते हैं.

स्वस्थ आंखों के लिए संतरा खाने के फायदे
संतरा आंखों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, संतरा विटामिन-सी का अच्छा स्रोत है, जो आंखों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ आंख संबंधी समस्याएं जैसे मोतियाबिंद के जोखिम को कम करने का काम करता है ।

डायबिटीज की रोकथाम में संतरा खाने के फायदे
संतरे में फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है । वैज्ञानिक शोध के अनुसार, फाइबर तेजी से रक्त शर्करा  और ग्लाइकोसिलेटेड हीमोग्लोबिनको कम कर सकता है, जो टाइप 2 मधुमेह को बढ़ाने का प्रमुख कारण होता है। टाइप 2 मधुमेह वाले रोगियों के आहार में फाइबर युक्त संतरा देना फायदेमंद है।